फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   s jaishankar said that Afghanistan needs double peace

रायसीना डायलॉग : जयशंकर ने कहा- अफगानिस्तान को दोहरी शांति की जरूरत

Sat, 17 Apr 2021 03:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 17 Apr 2021 03:18 AM IST
सार

  • अफगानिस्तान की जनता की भलाई के लिए भारत जो कुछ कर सकता है करेगा

विज्ञापन
s jaishankar said that Afghanistan needs double peace
एस जयशंकर - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की घोषणा के दो दिन बाद शुक्रवार को भारत ने कहा कि यह युद्ध से तबाह हुए देश के लिए बड़ा कदम है।

विज्ञापन


विदेशमंत्री एस जयशंकर ने इसे निश्चित दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि अफगानिस्तान को दोहरी शांति की जरूरत है। सभी हितधारक मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि जो कदम उठाया गया है वह सही है और उसके नतीजे अफगानिस्तान की जनता की भलाई के लिए होंगे।
विज्ञापन


जयशंकर ने ईरानी विदेशमंत्री जवाद जरीफ और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मोहीब के साथ रायसीना डायलॉग में कहा कि अफगानिस्तान को दोहरी शांति की जरूरत है। उसे देश के अंदर और अपने पड़ोस में भी शांति चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोगों के हितों की रक्षा के लिए भारत के अख्तियार में जो कुछ है वह करेगा और उसके पड़ोसियों के साथ रिश्तों को भी ठीक करेगा। जयशंकर ने कहा कि हमें हमेशा से विश्वास था कि यह कदम अफगानिस्तान के लिए और अफगानिस्तान नियंत्रित प्रक्रिया होगी।

अफगानिस्तान में समावेशी सियासी समाधान होना चाहिए : भारत
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की घोषणा के दो दिन बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि युद्ध से तबाह देश में कोई भी राजनीतिक समाधान समावेशी होना चाहिए। साथ ही कहा कि पिछले 19 सालों के सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक लाभ को बचाकर रखना चाहिए।


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अमेरिका ने अफगानिस्तान में सैन्य अभियान समाप्त कर सेना की वापसी का फैसला लिया है। भारत अगले कदम के लिए अफगानिस्तान के हितधारकों और क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान में बढ़ती हिंसा और लक्षित हत्या को लेकर बेहद चिंतित है और इसलिए उसने तुरंत और व्यापक संघर्षविराम की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed