{"_id":"59f5a24e4f1c1b68678b84ce","slug":"russian-and-japanese-firms-interests-in-supplying-amphibious-planes-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में जल्द चलेंगे पानी पर लैंड करने वाले विमान, रूस-जापान ने दिखाई दिलचस्पी- गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में जल्द चलेंगे पानी पर लैंड करने वाले विमान, रूस-जापान ने दिखाई दिलचस्पी- गडकरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sun, 29 Oct 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को बताया कि रूस और जापान की कंपनियों ने भारत को एम्फीबियस विमानों (जल और स्थल में प्रयोग किया जाने वाला विमान) की आपूर्ति में दिलचस्पी जाहिर की है।
विज्ञापन
जलमार्गों के विकास के लिए परिवहन मंत्रालय पहले से ही सक्रिय है। जिनमें देश के 111 राष्ट्रीय जलमार्गों में से कम से कम 10 को अगले साल तक शुरू करना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं यमुना, गंगा और अन्य जलपोतों में समुद्री विमानों के परिचालन के लिए बातचीत जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें- दुनिया भर की ताकतें भी नहीं रोक पाईं देश के सबसे ऊंचे बांध का निर्माण: पीएम मोदी
विज्ञापन
गडकरी ने बताया 'भारत में जल और स्थल में प्रयोग किए जाने वाले एम्फीबियस विमानों की अपार संभावनाएं हैं। एक रूसी फर्म ने 50 सीटों वाले इन विमानों की आपूर्ति के लिए हमसे संपर्क किया है।'
हालांकि, गडकरी ने यह स्पष्ट किया कि यह प्रस्ताव शुरूआती चरण में है जिसमें कई मुद्दों पर बातचीत की जानी है। वहीं गडकरी ने बताया रूस ही नहीं जापान भी भारत के साथ इन विमानों की आपूर्ति के लिए दिलचस्पी दिखा रहा है।