{"_id":"61c0756888ff6a6cba340f98","slug":"ruckus-in-parliament-jaya-bachchan-fumes-at-bjp-mp-says-you-will-see-bad-days-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaya Bachchan: भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया, कहा- मैं श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन जल्द आएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jaya Bachchan: भाजपा सांसदों पर भड़कीं जया, कहा- मैं श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन जल्द आएंगे
Mon, 20 Dec 2021 05:52 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 20 Dec 2021 05:52 PM IST
सार
आज राज्यसभा में माहौल उस वक्त गर्म हो गया जब सपा सांसद जया बच्चन भाजपा सांसदों पर भड़क उठीं। उन्होंने भाजपा सांसदों को श्राप दे डाला कि जल्द उनके बुरे दिन आएंगे।
विज्ञापन
सांसद जया बच्चन (file photo)
- फोटो : ANI
विस्तार
राज्यसभा में आज समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं। दरअसल, ट्रेजरी बेंच पर बैठे भाजपा सांसदों के साथ सपा सांसद जया बच्चन की तीखी बहस हो गई। इस दौरान जया बच्चन भाजपा इन सांसदों पर भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप लोगों के बुरे दिन बहुत जल्दी आने वाले हैं। बेहद नाराज दिख रहीं जया बच्चन ने कहा कि मुझ पर निजी हमला किया गया, मैं आपको श्राप देती हूं कि आप लोगों के बुरे दिन आएंगे। आप गला ही घोंट दीजिए हम लोगों का, आप लोग चलाइए। जया बच्चन ने विपक्षी दलों के नेताओं से भी कहा कि आप बीन किसके आगे बजा रहे हैं।
विज्ञापन
हमारा गला घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे...
जया बच्चन ने कहा कि सदन में जो हो रहा है वह काफी दुखद है। उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों में अपने साथियों के लिए जरा भी सम्मान नहीं तो हमारा गला ही घोंट दीजिए, बोलने तो दे नहीं रहे हैं। जया ने सभापति से अपील करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ और मेरे करियर के खिलाफ अपशब्द कहे गए और ऐसे सदस्यों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्षी दल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे और 12 सासंदों के निलंबन की वापसी की मांग कर रहे हैं। इसी वजह से सदन में लगातार हंगामा हो रहा है संसद स्थगित हो रही है। संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को मॉनसून सत्र के दौरान अशोभनीय आचरण करने के कारण, इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था। इनका निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर विपक्ष लगातार विरोध और हंगामा कर रहा है।
राउत बोले, जया जी का गुस्सा ऐश्वर्या पर न निकालें
पनामा पेपर्स लीक से जुड़े मामले में ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने इस पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि सरकार को जया जी का गुस्सा बच्चों पर नहीं निकालना चाहिए। ऐश्वर्या राय बच्चन को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर जब संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिए नोटिस दिया गया है क्योंकि जया बच्चन विपक्षी सांसदों के साथ हैं। इसके बाद उनके बेटे, पोते और पोती को भी नोटिस भेजा जाएगा।