फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RTI reply reveals rent of Cong headquarters, Sonia Gandhis residence not paid

आरटीआई में खुलासा: सोनिया गांधी के निवास और कांग्रेस मुख्यालय का नहीं चुकाया किराया, लाखों बकाया

Thu, 10 Feb 2022 02:50 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 10 Feb 2022 02:50 PM IST
सार

अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओ को शर्मिंदा करने के लिए चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये सोनिया गांधी को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
RTI reply reveals rent of Cong headquarters, Sonia Gandhis residence not paid
SONIYA GANDHI - फोटो : social media

विस्तार

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से कांग्रेस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास व आवास मंत्रालय ने एक आरटीआई अर्जी के जवाब में कहा है कि कांग्रेस के कई नेता सरकारी इमारतों का किराया नहीं चुका रहे हैं। इन नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी नाम है। पार्टी ने दिल्ली स्थित मुख्यालय और सोनिया गांधी के निवास का किराया लंबे समय से नहीं चुकाया है। लाखों रुपया बकाया हो गया है। 

विज्ञापन


यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता सुजित पटेल की अर्जी के जवाब में केंद्रीय आवास मंत्रालय ने दी है। 

चंदा चुकाने के लिए भाजपा करेगी चंदा, बग्गा ने शुरू किया अभियान
अब भाजपा ने कांग्रेस नेताओ को शर्मिंदा करने के लिए चंदा इकट्ठा कर किराया चुकाने का अभियान शुरू किया है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा है कि जब किराए के बराबर चंदा इकट्ठा हो जाएगा तो ये किराया सोनिया गांधी को भेजा जाएगा। इस अभियान की शुरुआत तेजेंद्र बग्गा ने आज सोशल मीडिया पर की। बग्गा ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर मैं एक इंसान के रूप में उनकी मदद करना चाहता हूं। मैंने एक अभियान #SoniaGandhiReliefFund शुरू किया और सोनिया गांधी के खाते में 10 रुपये भेजे। 
विज्ञापन


कांग्रेस व नेताओं पर कहां का, कितना किराया बकाया

  • दिल्ली के अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी मुख्यालय का 12,69,902 रुपये का किराया लंबित। आखिरी बार किराया दिसंबर 2012 में चुकाया गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 10 जनपथ रोड स्थित सोनिया गांधी के आवास का  4,610 रुपये का किराया बाकी है। पिछला किराया सितंबर 2020 में चुकाया गया था।
  • नई दिल्ली की चाणक्यपुरी में सोनिया गांधी के निजी सचिव, विन्सेंट जॉर्ज के बंगला नंबर C-ll / 109 का 5,07,911 रुपये बाकी है। आखिरी बार किराया अगस्त 2013 में चुकाया गया था।

2013 में खाली करना था अकबर रोड दफ्तर
मिली जानकारी के अनुसार नियमानुसार हर राष्ट्रीय व प्रांतीय पार्टी को तीन साल में अपना खुद का कार्यालय बनाना होता है। इसके बाद उसे सरकारी बंगला खाली करना पड़ता है। कांग्रेस को 9ए राउस एवेन्यू में जमीन आवंटित की जा चुकी है, ताकि वह वहां पार्टी कार्यालय बना ले। कांग्रेस को 2013 में ही उक्त दफ्तर व कुछ बंगले खाली करने थे, जो उसने अभी तक नहीं किए हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी कई बार इन्हें खाली करने की मियाद बढ़वा चुकी है।


2020 में दिया था प्रियंका को नोटिस
शहरी विकास मंत्रालय ने जुलाई 2020 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लोधी रोड स्थित आवास एक माह में खाली करने का नोटिस दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed