आरएसएस: गोडसे को हमसे जोड़ने संबंधी पोस्ट के लिए माफी मांगे द्रमुक आईटी विंग; संघ ने दी चेतावनी
संघ ने कहा कि डीएमके के आईटी विंग ने 22 सितंबर को ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की जिसमें उसने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का संबंध आरएसएस से बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संघ ने चेतावनी दी कि यदि तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल के आईटी विंग ने ऐसा नहीं किया तो वह उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। संघ ने कहा कि डीएमके के आईटी विंग ने 22 सितंबर को ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा की जिसमें उसने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का संबंध आरएसएस से बताया। इसकी सख्त निंदा करते हुए संघ ने कहा कि डीएमके आईटी विंग का यह गलत मानना है कि बार-बार दोहराया गया झूठ सच हो जाएगा।
आरोपी डाबोलिम एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के कर्मियों की हिरासत से भागा
गोवा में डाबोलिम एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के दो कर्मियों को वांछित एक आरोपी के उनकी हिरासत से फरार होने के बाद निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी पंजाब पुलिस का हथियार अधिनियम मामले में वांछित है।
पुलिस उपाधीक्षक सलीम शेख ने बताया कि आरोपी कश्मीर सिंह को आव्रजन अधिकारियों ने डाबोलिम एयरपोर्ट पर उस समय हिरासत में लिया जब वह दुबई के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था। बाद में उसे डाबोलिम एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों को सौंप दिया गया। आरोपी शौचालय जाने के बहाने भागने में सफल रहा। इस लापरवाही के लिए एक कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी कश्मीर सिंह को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।
केंद्रीय मंत्री ने सहकारी बैंक घोटाले में ईडी के खिलाफ सीपीआई (एम) के आरोपों को किया खारिज
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने शनिवार को सहकारी बैंक घोटाले में ईडी के खिलाफ सीपीआई (एम) के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करुवन्नूर सहकारी बैंक में आम लोगों द्वारा निवेश किए गए लगभग 150 करोड़ रुपये कुछ धोखेबाजों द्वारा लूट लिए गए, लेकिन मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और सीपीआई (एम) के राज्य सचिव इसे उचित ठहरा रहे थे।
बता दें कि सीपीआई (एम) ने आरोप लगाया था कि करोड़ों रुपये के करुवन्नूर बैंक घोटाले की जांच केरल के सहकारी क्षेत्र को लक्षित करने के लिए केंद्र द्वारा एक जानबूझकर उठाया गया कदम था। इस दौरान मुरलीधरन ने चेतावनी दी कि गरीबों की जीवन भर की कमाई लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सीपीआई (एम) द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी सवाल किया।
गोपाल छेत्री को कांग्रेस की सिक्किम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया
कांग्रेस ने शनिवार को गोपाल छेत्री को अपनी सिक्किम इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया और राज्य के लिए छह सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया। पार्टी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गोपाल छेत्री को तत्काल प्रभाव से सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
एक अन्य बयान में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति के सदस्यों में सिक्किम के लिए एआईसीसी प्रभारी अजॉय कुमार, रणजीत मुखर्जी, गोपाल छेत्री, स्नुमित तारगेइन, कर्मा ताशी भूटिया और कमल लेप्चा शामिल हैं।
सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या 1 लाख के पार
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। 2016 में यह आंकड़ा 450 था। उन्होंने विश्वास जताया कि 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी से वृद्धि होगी। उन्होंने भारत में व्यापार करने को बेहतर बनाने, व्यवसाय शुरू करने और चलाने को आसान बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।