{"_id":"5c363b9fbdec223d834c4b21","slug":"rss-plotting-to-end-dalit-reservation-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही आरएसएस: संजय सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दलित आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रही आरएसएस: संजय सिंह
Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
गौरव द्विवेदी
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
संजय सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता संजय सिंह ने कहा कि आरएसएस दलितों के आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही है। राज्यसभा में गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के लिए लाए गए बिल पर बहस के दौरान बुधवार को उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख ने बिहार चुनाव के दौरान जातिगत आरक्षण को खत्म करने की बात कही थी। यह बिल उसी दिशा में किया गया एक प्रयास है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह सरकार अपने हर फैसले का जरुरत से ज्यादा बढ़कर प्रचार करती है। उसे एक उत्सव की तरह मनाने की कोशिश करती है। नोटबंदी और जीएसटी के दौरान भी इसे ऐतिहासिक फैसला बताया गया था लेकिन सच्चाई यह हुई कि नोटबंदी के दौरान सैकड़ों लोगों की लाइन में लगकर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसी तरह इस बिल को भी ऐतिहासिक बताने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के विधेयक को उन्होंने सवर्णों के साथ धोखा बताते हुए कहा कि सरकार ने इस बिल के लिए आठ लाख की आय सीमा निर्धारित की है। सच्चाई यह है कि 95 फीसदी से ज्यादा सवर्ण इसी श्रेणी के हैं। यानी इस तरह सरकार ने 95 फीसदी सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण तक सीमित करने का गलत काम किया है। इससे बाकी की चालीस फीसदी सीटों पर केवल पांच फीसदी लोगों का अधिकार होगा जो गरीबों के साथ धोखा होगा। उन्होंने कहा कि राज्यों के पास 26 लाख नौकरियां हैं। उन्हें सबसे पहले उन्हें भरना चाहिेए।
विज्ञापन