फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS on Murshidabad murder case, says People with nationalistic ideology being killed in Bengal

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा वाले लोगों को मारा जा रहा है: आरएसएस

Thu, 17 Oct 2019 12:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 17 Oct 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
RSS on Murshidabad murder case, says People with nationalistic ideology being killed in Bengal
संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं को लेकर कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य में उन लोगों की हत्या की जा रही है जो राष्ट्रवादी सोच रखते हैं। संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ट्रिपल मर्डर केस पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही।

विज्ञापन


आरएसएस ने दावा किया था कि मारे गए अध्यापक बंधु प्रकाश पाल संगठन का समर्थक था, वही मृतक के परिवार का कहना है कि उसका किसी भी राजनीतिक पार्टी या संगठन से कोई जुड़ाव नहीं था। 
विज्ञापन


वैद्य भुवनेश्वर में बुधवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में बोल रहे थे। पहली बार ओडिशा में आयोजित होने के नाते, इस कार्यक्रम में देश भर के 350 प्रमुख आरएसएस पदाधिकारियों शामिल रहे, जिसमें संगठन भैयाजी जोशी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैद्य ने कहा कि संगठनात्मक गतिविधियों, आरएसएस के विस्तार और विकास के लिए योजनाओं और कार्याकारों के प्रशिक्षण की बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मार्च में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की समीक्षा है।

पश्चिम बंगाल में हुए 35 वर्षीय पाल, उसकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटे की हत्या ने राज्य में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने उत्पल बेहरा को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया है, जो पेशे से राजमिस्त्री है। पुलिस ने कहा कि हत्या बीमा पॉलिसी को लेकर पाल और बेहरा के बीच झगड़े का नतीजा थी।

अयोध्या मुद्दे पर बोलते हुए, वैद्य ने कहा कि राम मंदिर एक राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए विश्वास का विषय है। 

अनुच्छेद 370 के हटाने पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी प्रावधान था और केंद्र सरकार ने इसे खत्म करने का फैसला किया क्योंकि इस मुद्दे पर एक राष्ट्रीय सहमति थी। उन्होंने कहा कि हालांकि इसे हटाने को लेकर पहले सहमति बनी थी, लेकिन किसी भी सरकार ने इस संबंध ने कोई कदम नहीं उठाया।


वैद्य ने कहा कि आरएसएस की शाखाएं 'जाति बाधा' और 'लोगों के साथ सद्भाव बनाने' में अहम भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास पर, वैद्य ने कहा कि वर्तमान में 57,411 दैनिक शाखाएं और 18,923 साप्ताहिक मंडलियां आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि 2010 और 2014 के बीच कुछ 6,000 नए शाखा बन चुके हैं। वैद्य ने कहा कि 2018 की तुलना में इस साल 1,500 शाखाओं की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed