फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS leader announces, to cut off the head of CM Pinarai Vijayn prize of Rs 1 crore

केरल CM का सिर लाओ और 1 करोड़ पाओ वाले बयान से संघ ने झाड़ा पल्ला

Thu, 02 Mar 2017 07:07 PM IST
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- presented by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 02 Mar 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
RSS leader announces, to cut off the head of CM Pinarai Vijayn prize of Rs 1 crore
कुंदन चंद्रावत - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक कुंदन चंद्रावत ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के प्रति एक भड़काऊ बयान दिया है। उन्होनें अपने भाषण के दौरान कहा कि विजयन हमारे सदस्यों की हत्या के लिए जिम्मेदार और जो विजयन का सिर काटकर उन्हें ला देगा वो उसे 1 करोड़ रुपये का इनाम देगें।
विज्ञापन


उनके बयान से संघ ने खुद को अलग करने संबंधी बयान जारी किया है कि वह किसी तरह की हिंसा को प्रोत्साहित नहीं करता है। 
 


उन्होनें भाषण के दौरान अपने शब्दों की सीमा लांघते हुए यह तक कह डाला कि मुख्यमंत्री का सिर काटकर लाने वाले को इनामी राशि देने के लिए वो अपनी संपत्ति तक बेचने को भी तैयार हैं। ये घोषणा उन्होनें उज्जैन में एक समारोह के दौरान की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं केरल के सीएम विजयन ने कहा कि संघ परिवार को इस काम का बहुत अनुभव है और इन्होने कई लोगों के सिर लिए हैं।
 

धमकी से डरता नहीं हूंः सीएम

RSS leader announces, to cut off the head of CM Pinarai Vijayn prize of Rs 1 crore
सीएम विजयन ने कहा कि वो संघ परिवार की धमकियों से डरते नहीं है और अपना घूमना-फिरना जारी रखूंगा।
 


वही कुंदन चंद्रावत के इस भाषण पर तुरन्त सीताराम येचुरी ने पलटवार किया। कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने ट्विट कर कहा कि ये बहुत ही अपमानजनक बयान है, जिसकी हम निंदा करते हैं। आरएसएस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मारने की धमकी दे रहे हैं, इसका साफ ये मतलब निकलता है कि ये लोग (आरएसएस कार्यकर्ता) सरकार की सुरक्षा और संरक्षण का आनंद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। 
 


केरल में आरएसएस-बीजेपी के नेताओं की मौत का कारण मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मानते हुए उन्होनें ऐसा भड़काऊ बयान दिया है। उल्लेखनीय है कि मई 2016 में विजायन के राज में आरएसएस-बीजेपी के 8वें नेता की हत्या की गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed