फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS: If you have ability to influence society then Sangh will reach you use it better in nation building

RSS: अगर है समाज को प्रभावित करने की क्षमता तो आप तक पहुंचेगा संघ, राष्ट्र निर्माण में करेगा बेहतर उपयोग

Wed, 10 Jul 2024 07:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 10 Jul 2024 07:19 PM IST
सार

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में पूरे देश भर से संघ के संगठन की दृष्टि से बनाये गए 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
RSS: If you have ability to influence society then Sangh will reach you use it better in nation building
RSS - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक 12 से 14 जुलाई तक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जा रही है। लोकसभा चुनावों के बाद होने वाली इस बैठक में देश के सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए चर्चा की जा सकती है। संघ के अनुसार इस बैठक के शताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार और सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के अहम मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। शताब्दी वर्ष में संघ देश के प्रमुख लोगों से मिलकर राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका का बेहतर उपयोग करने के तरीकों पर भी विचार करेगा। 

विज्ञापन


आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में पूरे देश भर से संघ के संगठन की दृष्टि से बनाये गए 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक और अखिल भारतीय कार्यकारिणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में संघ के विभिन्न कार्य योजनाओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी। प्रतिवर्ष संघ की तीन महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं। इस बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग एवं विभिन्न विषयों और उनके क्रियान्वयन सहित संघ के सभी कार्य विभाग के कार्यों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


आंबेकर के अनुसार, बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत के देश भर में प्रवास के विषय पर भी चर्चा होगी। वर्तमान में देशभर में 73 हजार शाखाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी शताब्दी वर्ष में देशभर के अंदर सभी मंडल स्तर तक कम से कम एक शाखा हो, इसकी योजना पर कार्य हो रहा है। इसके साथ ही नगरों में बस्ती तक संघ के सेवा कार्य, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पहुंचने की कोशिश की जाए, इसकी भी योजना बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील आंबेकर ने बताया कि 2025-26 संघ का शताब्दी वर्ष है और इन वर्षों में सामाजिक परिवर्तन के पंच उपक्रम को शाखा स्तर और समाज तक पहुंचाने की योजना बनाई जाएगी। शताब्दी वर्ष के कार्य विस्तार की योजना को पूर्ण करने के लिए देश भर में 3000 कार्यकर्ता दो वर्ष का समय शताब्दी विस्तारक के रूप में दे रहे हैं। तीन दिवस की बैठक में समाज की सज्जन शक्ति को अपने साथ जोड़कर समाज परिवर्तन के लिए कैसे मिलकर काम करें, इसका भी विचार करेंगे। साथ ही सामाजिक जीवन के कई और विषयों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed