{"_id":"5dad2a548ebc3e93a553f20b","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-said-after-cast-his-vote-we-have-been-targeted-since-last-90-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हमें पिछले 90 सालों से निशाना बनाया जा रहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हमें पिछले 90 सालों से निशाना बनाया जा रहा
Mon, 21 Oct 2019 09:17 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:17 AM IST
सार
- संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान
- मतदान के बाद मीडियाकर्मियों के सवाल का दिया जवाब
- सावरकर को भारत रत्न की मांग के मुद्दे पर बोले संघ प्रमुख
- भागवत ने कहा कि मैं कोई 'राजनीतिक व्यक्ति' नहीं हूं
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि संघ को पिछले 90 सालों से निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा रहेगा। भागवत ने यह भी कहा कि वह कोई 'राजनीतिक व्यक्ति' नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भागवत ने यह बातें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान नागपुर में अपना वोट डालने के बाद कहीं। दरअसल, मीडिया कर्मियों ने उनसे हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के मुद्दे को लेकर संघ पर साधे जा रहे निशाने के बारे में सवाल किया था।
विज्ञापन
भागवत ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हमें पिछले 90 सालों से निशाना बनाया गया है। इसलिए, चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा एक रहेगा। यह राजनीति है और यह सब इसका हिस्सा है। लेकिन समाज एक है और हमेशा एक रहेगा।
महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों के परिणाम क्या होंगे इस सवाल के जवाब में संघ प्रमुख ने कहा कि मैं खुद को कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं मानता हूं। तीन दिन बाद नतीजे आ जाएंगे और तब सभी को इस बारे में पता चल जाएगा।
इस मौके पर भागवत ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने लिए जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि हम सौ फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। मुद्दों को लेकर मतदान करें, न कि किसी व्यक्ति विशेष या माहौल की ओर देखें।