फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rss Chief Mohan Bhagwat insists to learn Devotion and honesty from pm modi

भागवत बोले- समाज को सीधा करने के लिए ठेकेदार की जरूरत, मोदी से सीखें भक्ति

Wed, 12 Jul 2017 04:53 PM IST
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 12 Jul 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
Rss Chief Mohan Bhagwat insists to learn Devotion and honesty from pm modi
मोहन भागवत

पीएम मोदी पर बुक लॉन्च कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पीएम मोदी किसी भी चीज को असंभव नहीं मानते। पीएम मोदी का नेतृत्व देश के लिए आशा की किरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तरह की चमक-दमक में नहीं फंसे। भागवत ने यह भी कहा कि देश का कल्याण पसंद-नापसंद से ऊपर है। कुछ लोग डर और स्वार्थ की वजह से काम करते हैं लेकिन गुणगान उसका होता है जो भक्ति से काम करता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के लिए भक्ति भाव होना चाहिए। मोदी PM बन पाये क्योंकि उनमें देश के प्रति भक्ति थी। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व ऐसा है कि उस पर ध्यान चला ही जाता है। वो राष्ट्र के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेतृत्व और व्यक्तित्व की वजह से लोग नरेंद्र मोदी को पसंद करते हैं। मोदी का स्वयंसेवक से सीएम बनने का सफर बहुत संघर्ष भरा है। वहीं सीएम से पीएम के बीच का सफर पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय रहा। भागवत ने यह भी कहा कि अमित शाह का अनुमान 2024 तक सरकार चलाने का है। गौरतलब है कि बिंदेश्वरी पाठक ने पीएम मोदी पर 'द मेकिंग ऑफ ए लेजेंड' नाम की किताब लिखी है। बिंदेश्वरी सुलभ इंटरनेशनल के प्रमुख हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed