फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rss activist rakesh sinha demand for president law in kerala after attacking on bjp activitists

केरल में फैली अराजकता, लागू हो राष्ट्रपति शासन: RSS

Sun, 05 Mar 2017 12:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 05 Mar 2017 12:45 PM IST
विज्ञापन
rss activist rakesh sinha demand for president law in kerala after attacking on bjp activitists

केरल में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों के लेकर भारतीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) लगातार नाराजगी जाहिर कर रहा है। अब आरएसएस प्रचारक राकेश सिन्हा ने कहा कि केरल अराजकता के चंगुल में फंस गया है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं वहां राष्ट्रपति शासन की मांग करता हूं, क्योंकि वहां कोई और रास्ता नहीं बचा है।'

विज्ञापन


बता दें कि कोझिकोड में रविवार को फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शनिवार को कोझिकोड में चार आरएसएस कार्यकर्ता और एक बीजेपी वर्कर पर हमला बोला गया, जिसे पांचों गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हमलों का आरोप सीपीएम कार्यकर्ताओं पर

rss activist rakesh sinha demand for president law in kerala after attacking on bjp activitists

घायल सभी कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि जानलेवा हमला करने वाले आरोपी सीपीएम के हैं, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले कोझीकोड शहर में ही आरएसएस के दफ्तर के बाहर एक बम धमाके किए गए थे , जिसमें 3 कार्यकर्ता घायल हो गए थे।

धमाका नाडापुरम के आरएसएस दफ्तर के पास हुआ था। यह हमला दो बाइक सवारों ने किया था। अचानक वे दफ्तर के पास आए और देसी बम फेंक कर फरार हो गए। राज्य में इससे पहले भी आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed