{"_id":"584c00ad4f1c1b104f44b3d8","slug":"rs-5-7-crore-in-new-notes-seized-from-secret-bathroom-chamber-of-hawala-dealer-in-karnataka","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः हवाला कारोबारी के गुप्त बाथरूम से मिले 5.7 करोड़ के नए नोट, 32 किलो ज्वैलरी भी बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः हवाला कारोबारी के गुप्त बाथरूम से मिले 5.7 करोड़ के नए नोट, 32 किलो ज्वैलरी भी बरामद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के चित्रदुर्गा और हुबली में छापे की कार्रवाई कर इनकम टैक्स विभाग ने एक हवाला कारोबारी के यहां से 5.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए हैं। इसके साथ इनकम टैक्स विभाग ने 32 किलोग्राम की ज्वैलरी और 90 लाख रुपये के पुराने नोट भी बरामद किए हैं। यह बरामदगी हवाला कारोबारी के 'गुप्त बाथरूम' से हुई।
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद तीसरी बार इतनी बड़ी संख्या में नए नोटों की बरामदगी हुई है। इससे पहले शनिवार की दोपहर इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई कर तमिलनाडु से 24 करोड़ रुपये की रकम बरामद की।
विज्ञापन
इनकम विभाग ने 1 दिसंबर को बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई करके 4.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए थे। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार के साथ काम कर रहे दो इंजीनियरों के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसके साथ इंजीनियर के जानने वालों के घरों पर छापेमारी हुई।
इनकम टैकस विभाग के 50 अधिकारियों और पुलिस की टीम ने बेंगलुरु, चेन्नई और इरोड (तमिलनाडु) में सुबह के समय छापेमारी की।
विज्ञापन
#WATCH IT dept seizes 5.7cr in Rs 2000 notes,90 lakh in old notes,32kg bullion frm secret bathroom chamber in Chitradurga & Hubballi #K'taka pic.twitter.com/8N0Wjsc8Ih
— ANI (@ANI_news) December 10, 2016विज्ञापन
8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नोटबंदी की घोषणा किए जाने के बाद तीसरी बार इतनी बड़ी संख्या में नए नोटों की बरामदगी हुई है। इससे पहले शनिवार की दोपहर इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई कर तमिलनाडु से 24 करोड़ रुपये की रकम बरामद की।
विज्ञापन
इनकम विभाग ने 1 दिसंबर को बेंगलुरु और अन्य स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई करके 4.7 करोड़ रुपये के नए नोट बरामद किए थे। अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार के साथ काम कर रहे दो इंजीनियरों के घरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इसके साथ इंजीनियर के जानने वालों के घरों पर छापेमारी हुई।
इनकम टैकस विभाग के 50 अधिकारियों और पुलिस की टीम ने बेंगलुरु, चेन्नई और इरोड (तमिलनाडु) में सुबह के समय छापेमारी की।
तीन दिनों में 166 करोड़ की नगदी और ज्वैलरी बरामद
पिछले तीन दिनों में इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी कर 166 करोड़ की नगदी और ज्वैलरी बरामद की है। शुक्रवार की दोपहर एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दादर के फाइव गॉर्डेन में सात लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से 85 लाख रुपये बरामद किए गए, जिसमें से 72 लाख रुपये 2000 के नए नोटों में थे।
तमिलनाडुः 12 बक्सों में 24 करोड़ की रकम जब्त
नोटबंदी के चलते एक बार फिर तमिलनाडु से एक कार से 24 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। सूबे में अब तक कई और छापों में आयकर विभाग ने कालाधन जब्त किया है। आयकर अधिकारियों के मुताबिक जब्त किए गए नोटों और सोने को मिलाकर कुल कालाधन 142 करोड़ की राशि का है। जबकि कुल जब्त की गई धनराशि 166 करोड़ रुपए की है।
आयकर अधिकारियों के मुताबिक इस बार वेल्लूर से एक कार से 24 करोड़ के 2000 रुपये के नए नोट जब्त किए गए हैं। ये नोट 12 बॉक्सों में थे।
आयकर विभाग ने कर चोरी की जांच के लिए पिछले दो दिनों में चेन्नई के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की, जिसमें 2000 के नए नोट और 127 किलो सोने के बिस्किट भी मिले।