फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rs 40 lakh fined on East Delhi Municipal Corporation for air pollution

वायु प्रदूषण बढ़ाने के आरोप में पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर लगा 40 लाख रुपये का जुर्माना

Thu, 01 Apr 2021 11:48 PM IST
Jeet Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Apr 2021 11:48 PM IST
सार

  • काफी लोगों ने इस दौरान सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत बताई थी।

विज्ञापन
Rs 40 lakh fined on East Delhi Municipal Corporation for air pollution
दिल्ली में वायुप्रदूषण - फोटो : PTI

विस्तार

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) पर गुरूवार को 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कुछ दिन पूर्व आग लगने और उसके कारण वायु प्रदूषण बढ़ाने के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर यह जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस मामले की जांच करने का निर्देश डीपीसीसी को दिया है और इस मामले की विस्तृत जांच करने की बात कही है।

गोपाल राय ने कहा कि लैंड फिल साईट पर आग लगने का प्रमुख कारण एमसीडी की लापरवाही पाई गई है और इसके कारण स्थानीय क्षेत्र में वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया था और इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। काफी लोगों ने इस दौरान सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत बताई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली सरकार इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


वहीं, डीपीसीसी ने कहा है कि पहले भी गाजीपुर लैंडफिल में आग की घटनाएं होती रही हैं। इससे पता चलता है कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए ईडीएमसी द्वारा ठीक उपाय और सतर्कता नहीं बरती गई। डीपीसीसी ने जांच के आधार पर ईडीएमसी पर 40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed