फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RPF constable saved life of a passenger at Mumbai Borivali Railway Station

मुंबई: चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरा यात्री, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, वीडियो वायरल

Thu, 01 Jul 2021 07:39 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 01 Jul 2021 07:39 AM IST
सार

मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन से नीचे उतरते वक्त गिर गया और खतरनाक रूप से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में फंस गया, लेकिन आरपीएफ के एक कांस्टेबल ने उसे खींच कर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
RPF constable saved life of a passenger at Mumbai Borivali Railway Station
मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना का वीडियो ग्रैब - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन से नीचे उतरते हुए गिर गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब यह घटना हुई तो ट्रेन रफ्तार में थी। शख्स जब नीचे उतरने की कोशिश में था तभी वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच होने वाले गैप में फंस गया। इस दौरान रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ)  के एक जवान की निगाह शख्स की ओर गई। उसने दौड़कर शख्स को निकाला और उसे बचा लिया। यह घटना 29 जून की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुचंती है वैसे ही तेज चलती ट्रेन से शख्स प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है और ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की गैप में जाते-जाते बचता है। वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ के सिपाही की जमकर तारीफ हो रही है। वीडियो में आरपीएफ जवान के साथ एक और शख्स मदद करने के लिए आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सेंट्रल रेलवे ने एक बयान भी जारी किया है। सेंट्रल रेलवे ने कहा कि 'आरपीएफ के एक सिपाही ने 29 जून को मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर दौड़ से नीचे उतरने की कोशिश में गिरे एक यात्री की जान बचाई। यात्री  ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की गैप के करीब था तभी कांस्टेबल ने उसे खींच लिया।'







चलती ट्रेन के समय दरवाजे पर खड़े होना या उतरने की कोशिश करना जानलेवा साबित हो सकता है। अक्सर लोग जल्दी के चक्कर में चलती ट्रेन से उतर जाते हैं और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। चलती ट्रेन से कूदना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका सबूत है यह वीडियो। ऐसी घटनाओं से लोगों को सीख लेनी चाहिए और चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed