{"_id":"5d25ef938ebc3e6d243bb49c","slug":"rose-valley-chitfund-scam-ed-summon-actor-rituparna-sengupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज वैली चिटफंड घोटाला: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को ईडी ने जारी किया समन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रोज वैली चिटफंड घोटाला: अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को ईडी ने जारी किया समन
Wed, 10 Jul 2019 07:30 PM IST
गौरव द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 10 Jul 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों के रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के सिलसिले में बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को अगले सप्ताह पेश होने के लिए समन भेजा है। इससे पहले मंगलवार को ईडी ने अभिनेता तापस चटर्जी को समन भेज कर उन्हें 19 जुलाई को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। ईडी सूत्रों ने बताया कि बुधवार को रितुपर्णा को अगले सप्ताह पेशी के लिए समन भेजा गया है। उधर, रितुपर्णा ने इस बारे में अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि तापस चटर्जी को ईडी के जोनल ऑफिस में बुलाया गया है। उनका बयान प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत रिकॉर्ड किया जाएगा। ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि तापस चटर्जी की कंपनी आइडिया लोकेशंस एंड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड को रोज वैली समूह से वर्ष 2010 और 2011 के बीच मिले 2.75 करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ करना चाहती है। इसमें से चटर्जी पर 23.5 लाख रुपये लेने का संदेह है। जांच एजेंसी यह पता करना चाहती है कि उक्त रकम का लेन-देन किस मकसद से किया गया था।
विज्ञापन