{"_id":"5c610f60bdec224b7a554e98","slug":"robert-vadra-outside-his-residence-he-has-been-questioned-for-around-24-hours-by-ed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने घर के बाहर बाइक चलाते नजर आए रॉबर्ट वाड्रा, ईडी की पूछताछ पर कुछ नहीं बोले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अपने घर के बाहर बाइक चलाते नजर आए रॉबर्ट वाड्रा, ईडी की पूछताछ पर कुछ नहीं बोले
Mon, 11 Feb 2019 11:30 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Robert Vadra
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय 24 घंटे पूछताछ कर चुका है। सोमवार को वह अपने घर के बाहर बाइक चलाते हुए दिखाई दिए। हालांकि वहां खड़े कई पत्रकारों ने मामले के संबंध में उनसे सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुके। उन्होंने मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
#WATCH: Robert Vadra outside his residence in Delhi. He has been questioned for around 24 hours since February 6 by Enforcement Directorate (ED) in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/bwOk0nLeFw
— ANI (@ANI) February 11, 2019
बता दें ईडी ने वाड्रा से धन शोधन मामले में पूछताछ की है। ईडी से पूछताछ के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया शनिवार को सामने आई थी। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।
वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था, 'सुप्रभात। मैं पूरे देश के अपने उन सभी दोस्तों और परिचितों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं। मैं ठीक हूं। किसी भी चीज से निपटने के लिए अनुशासित और अच्छा हूं। जिसमें मुझे डाला जा रहा है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आप सभी को रविवार को एक सुखी रविवार और एक स्वस्थ हफ्ते की बधाई।'
जिस दिन वाड्रा से पूछताछ शुरू हुई उस दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा था, "मैं मजबूत हूं और जीवन मुझे कभी नहीं गिराएगा, क्योंकि जितना तेजी से मैं गिरता हूं, उतनी ही तेजी से मैं ऊपर आता हूं।"
वाड्रा से शनिवार के अलावा छह और सात फरवरी को पूछताछ की गई थी। उनसे पहली बार करीब साढ़े पांच घंटे और दूसरी बार करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। माना जा रहा है कि पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘सामना’ उन दस्तावेजों से कराया गया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं। उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि वाड्रा ने जांच अधिकारी के साथ दस्तावेज साझा किये तथा कहा कि जब उन्हें और दस्तावेज प्राप्त होंगे तो उन्हें भी साझा किया जाएगा। यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन से संबंधित है। यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है।
जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन में कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की है। उनमें पचास और चालीस लाख ब्रिटिश पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं। वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है।