{"_id":"5cf604e5bdec22071b38b7ef","slug":"robert-vadra-arrives-at-ed-office-in-connection-with-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ जारी, 11वीं बार पहुंचे ईडी दफ्तर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ जारी, 11वीं बार पहुंचे ईडी दफ्तर
Tue, 04 Jun 2019 11:13 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
मनी लांड्रिंग मामले में प्रियंका गांधी के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय पहुंच गए हैं। जहां उनसे पूछताछ चल रही है। इससे पहले तीन जून को सीबीआई की विशेष अदालत ने उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दे दी थी। स्पेशल जज अरविंद कुमार ने उन्हें छह हफ्ते के लिए अमेरिका और नीदरलैंड जाने की अनुमति दी है। साथ ही उन्हें अपना ट्रैवल शिड्यूल सौंपने को कहा है। हालांकि अदालत ने वाड्रा को लंदन जाने की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
Delhi: Robert Vadra arrives at the office of Enforcement Directorate in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/6QtQJJrJXA
— ANI (@ANI) June 4, 2019विज्ञापन
वाड्रा से गुरुवार को मनी लांड्रिंग और बेनामी संपत्ति मामलों में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था। गुरुवार के बाद उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए सोमवार को ईडी दफ्तर बुलाया गया था। हालांकि उन्होंने बीमारी का बहाना बनाकर सोमवार को आने से मना करते हुए मंगलवार को आने की बात कही थी। इसी के चलते आज वह ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ईडी ने गुरुवार को वाड्रा से लंदन में खरीदी गई संपत्ति मामले में 9वीं बार पूछताछ की थी। हाल ही में ईडी ने वाड्रा को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की दिल्ली हाईकोर्ट से अपील की थी। साथ ही एजेंसी ने उनके विदेश दौरों का भी विरोध किया था। स्थानीय कोर्ट ने बुधवार को वाड्रा के विदेश जाने की अनुमति देने संबंधी याचिका पर तीन जून तक फैसला सुरक्षित रख लिया था।
गुरुवार को ईडी के सामने पेश होने से पहले वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा था, 'परिवार का साथ, आत्म निर्धारण और सच पर विश्वास बुरे समय से निपटने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बुरे और अच्छे दिन मेरे लिए दोनों एक समान हैं। स्वस्थ रहें और खुश रहें। सभी को एक अच्छे साप्ताहांत की शुभकामनाएं।'