{"_id":"63830a1ea40afd16093287f5","slug":"road-transport-department-backward-in-completing-projects-on-time-243-projects-running-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"Report: समय से प्रोजेक्ट पूरा कर पाने में पिछड़ा सड़क परिवहन विभाग, देरी से चल रहीं 243 परियोजनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Report: समय से प्रोजेक्ट पूरा कर पाने में पिछड़ा सड़क परिवहन विभाग, देरी से चल रहीं 243 परियोजनाएं
Sun, 27 Nov 2022 12:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 27 Nov 2022 12:26 PM IST
सार
मुनीराबाद-महबूबनगर रेल परियोजना सबसे ज्यादा लंबित परियोजना है। यह परियोजना तय समय से 276 महीने पीछे चल रही है। इसके अलावा उधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना 247 महीने पीछे चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तय समय से प्रोजेक्ट पूरा कर पाने में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग पिछड़ गया है। विभाग की 243 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। इसके बाद दूसरा स्थान 114 परियोजनाओं के साथ रेलवे और तीसरा नंबर 89 परियोजनाओं के साथ पेट्रोलियम क्षेत्र का स्थान है।
विज्ञापन
एक सरकारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग विभाग से संबंधित 826 में से 243 परियोजनाओं की रफ्तार काफी धीमी है। वहीं, रेलवे की 173 परियोजनाओं में114 और पेट्रोलियम क्षेत्र की 142 में 89 परियोजाएं देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यह रिपोर्ट अवसंरचना और परियोजना निगरानी प्रभाग (आईपीएमडी) की ओर से यह रिपोर्ट जारी की गई है। यह प्रभाग केंद्र की 150 करोड़ या इससे अधिक लागत की परियोजनाओं की निगरानी करता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि मुनीराबाद-महबूबनगर रेल परियोजना सबसे ज्यादा लंबित परियोजना है। यह परियोजना तय समय से 276 महीने पीछे चल रही है। इसके अलावा उधमपुर-श्रीनगर बारामूला रेल परियोजना 247 महीने पीछे चल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 642 परियोजनाएं अपनी मूल समयसीमा से पीछे हैं।