फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD Congress on Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh statement on Operation Sindoor

Operation Sindoor: 'PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका?' वायुसेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस-RJD ने दागे सवाल

Sun, 10 Aug 2025 04:32 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 10 Aug 2025 04:32 PM IST
सार

कांग्रेस और आरजेडी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर पर वायुसेना प्रमुख के बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। इस मामले में कांग्रेस ने सीधे-सीधे सवाल पूछा है कि पीएम मोदी ने ऑपरेशन क्यों रोका? वहीं आरजेडी ने मामले में कहा कि समस्या सेना में नहीं, बल्कि राजनीतिक फैसले लेने वालों में है।

विज्ञापन
RJD Congress on Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh statement on Operation Sindoor
वायुसेना प्रमुख के बयान पर सियासत तेज - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के हालिया बयान पर राजनीति तेज हो गई है। एपी सिंह ने कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक बड़ा विमान मार गिराए थे। यह पूरा मामला अब संसद और राजनीतिक गलियारों में गर्माया हुआ है, जहां विपक्ष सरकार से सीजफायर और पाकिस्तान नीति पर जवाब मांग रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MP News: 'सबके बॉस तो हम हैं', ट्रंप का नाम लिए बिना राजनाथ ने कसा तंज; कहा- कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं
विज्ञापन


'प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका?'
वहीं वायुसेना प्रमुख के बयान पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका?... हमें याद है 1971 में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। हम सबने उनके आत्मसमर्पण और हथियार सौंपने की मशहूर तस्वीर देखी है। जब भारतीय सशस्त्र बलों का पलड़ा भारी था, तब प्रधानमंत्री मोदी ने कौन से वादे किए थे, कौन से फायदे लिए थे कि उन्होंने युद्ध रोक दिया?' उन्होंने आगे कहा कि, 'भारत का चुनाव आयोग तथ्यों को न दिखाकर और भारत की जनता के सामने पारदर्शिता न लाकर अपनी ही प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरजेडी सांसद ने पूछा- हमें किसने रोका?
मनोज झा ने कहा कि हमारी सेना पर कभी सवाल नहीं उठे हैं और न ही भविष्य में उठेंगे, क्योंकि सेना देश की है, किसी राजनीतिक पार्टी की नहीं। उन्होंने कहा कि समस्या सेना में नहीं, बल्कि राजनीतिक फैसले लेने वालों में है। मनोज झा ने सवाल उठाया- 'अगर हम इतनी तेजी और मजबूती से आगे बढ़ रहे थे, तो हमें किसने रोका? अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद यह और गंभीर मामला बन जाता है। मैंने संसद में भी यही बात रखी है और कहा है कि इस पर निंदा प्रस्ताव लाना चाहिए। अगर प्रधानमंत्री मोदी इस पर कुछ नहीं कहना चाहते, तो संसद को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।'
 
यह भी पढ़ें - Op Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने को लेकर भड़के पूर्व राजदूत; कहा- जिम्मेदारी से पेश नहीं आ रही कांग्रेस

'संसद में सरकार ने क्यों नहीं दी जानकारी?'
कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि एयर चीफ मार्शल का बयान खुशी की बात है और हम उनका सम्मान करते हैं। लेकिन उन्होंने सवाल किया- 'ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा संसद में हुई थी, तो यह बात पहले क्यों नहीं बताई गई? अचानक अब क्यों कही जा रही है? और जब हम आगे थे, पाकिस्तानी विमानों को गिरा रहे थे, तो अचानक युद्धविराम (सीजफायर) क्यों किया गया?”

उन्होंने कहा, 'अमित शाह ने कहा था कि हम पीओके वापस लेंगे, तो फिर उस समय क्यों नहीं लिया? यह राजनीतिक इच्छाशक्ति का सवाल है और प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए।'
 
IAF प्रमुख एपी सिंह का बयान
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बंगलूरू में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली एस-400 ने पाकिस्तान के पांच लड़ाकू और एक बड़ा विमान मार गिराया। हमारी वायु रक्षा प्रणालियों ने शानदार काम किया है। इसमें एस-400 एक गेम-चेंजर साबित हुआ। उस प्रणाली की रेंज ने वास्तव में पाकिस्तान के विमानों को दूर रखा। पाकिस्तान के विमान हमारी वायुरक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed