फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rishi Kapoor Death Latest News dies at age of 67 due to cancer president pm modi political leader pay tribute

Rishi Kapoor Death: 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन, पीएम ने बताया प्रतिभा का पावरहाउस

Thu, 30 Apr 2020 01:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Apr 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death Latest News dies at age of 67 due to cancer president pm modi political leader pay tribute
ऋषि कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी। अभिनेता के अचानक निधन पर  राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रतिभा का पावरहाउस बताया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ऋषि कपूर के प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व से विश्वास करना मुश्किल है कि वह अब नहीं रहे। राष्ट्रपति ने अपने में कहा, 'ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।'
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह कला जगत को हुई अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, 'हिंदी सिनेमा के प्रख्यात कलाकार और वरिष्ठ अभिनेता ऋषि कपूर के असामयिक निधन के दुखद समाचार से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा से भारतीय दर्शकों को दशकों तक मंत्रमुग्ध रखा और उन चरित्रों को हमारी स्मृति में अमर कर दिया।' नायडू ने ट्वीट कर कहा, 'वे एक करिश्माई अभिनेता थे जिन्हें कई पीढ़ियों का स्नेह प्राप्त था। सच्चे कलाकार अपने कृतित्व के माध्यम से, अपने प्रशसंकों के मन मस्तिष्क में सदैव अमर रहते हैं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता की मौत पर उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत व्यक्ति थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर संवेदना जताते हुए लिखा, 'अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वे न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनका जाना एक भारी नुकसान की तरह है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'पुराने सिनेमा काल को नई सिनेमा काल से जोड़ने वाले महान कलाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बेकार हफ्ता है जिसमें एक और विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता जिनकी प्रशंसक कई पीढ़ियां हैं उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed