फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rhea chakraborty latest interview on sushant singh rajput death case rhea told why she did not attend Sushant funeral

Rhea Chakraborty: रिया ने बताया, आखिर क्यों वो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं

Thu, 27 Aug 2020 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Aug 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
rhea chakraborty latest interview on sushant singh rajput death case rhea told why she did not attend Sushant funeral
रिया चक्रवर्ती एक्सक्लूसिव इंटरव्यू - फोटो : instagram/rhea_chakraborty

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद से ही दिवंगत अभिनेता और रिया चक्रवर्ती के बारे में कई अलग अलग बातें सामने आई हैं। हालांकि करीब दो महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद रिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी और देश के सामने अपनी बात रही है। 

विज्ञापन


रिया ने एक हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि आखिर क्यों वो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि मैं अपने भाई के साथ घर पर थी और मेरे एक दोस्त का फोन आया। उसने मुझे बताया कि सुशांत के आत्महत्या की खबरें मीडिया पर चल रही हैं और उसने मुझे उससे बात करने को कहा। लेकिन कुछ ही देर बाद सच्चाई सामने आ चुकी थी।
विज्ञापन


रिया ने आगे कहा कि मैं सुशांत की मौत के बाद उनके घर नहीं गई थी क्योंकि उसके परिवार के लोग नहीं चाहते थे कि मैं वहां जाऊं। इसके अलावा अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों में मेरा नाम नहीं था इंडस्ट्री के दूसरे लोगों का नाम था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे दोस्तों ने कहा था कि मैं सुशांत के अंतिम दर्शन जरूर करूं

रिया ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने भी वहां जाने से मना किया था। उनका मानना था कि मैं वहां गई तो मुझे भगा दिया जाएगा। हालांकि मेरे कुछ दोस्तों ने कहा था कि मैं अंतिम दर्शन के लिए जरूर जाऊं। 

रिया ने बातचीत में यह भी खुलासा किया कि वह सुशांत के अंतिम दर्शन के लिए शव गृह गई थीं और वहां वो तीन से चार सेकेंड रूकी थीं। उन्होंने सुशांत के शव के पैर छुए और सॉरी कहा था। मेरे सॉरी कहने पर मीडिया में तरह तरह की खबरें चलाई गईं। जबकि किसी की जान चली गई तो कोई क्या कहेगा? मैं आज भी सॉरी हूं लोगों ने सुशांत की मौत का मजाक बना दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed