{"_id":"69bd38da07be04c7e9020962","slug":"rg-kar-victim-mother-to-contest-bengal-polls-bjp-congress-support-panihati-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal Election: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं आरजी कर पीड़िता की मां, कांग्रेस ने किया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal Election: भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती हैं आरजी कर पीड़िता की मां, कांग्रेस ने किया समर्थन
Fri, 20 Mar 2026 05:40 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 20 Mar 2026 05:40 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले का खुला समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर एक पीड़ित मां व्यवस्था को चुनौती देने और अपनी बेटी जैसी अन्य बेटियों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के इरादे से राजनीति में आ रही है, तो इसका स्वागत होना चाहिए।
विज्ञापन
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने निकाली थी रैली
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bengal Election: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है। दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी का शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर की मां ने अब सिस्टम से सीधा टकराने का फैसला किया है। उन्होंने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा जाहिर की है। उनके इस फैसले के बाद राजनीतिक गरियारों में हलचल तेज हो गई है।
कांग्रेस ने किया समर्थन
हैरत की बात यह भी है कि कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले का खुला समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि अगर एक पीड़ित मां व्यवस्था को चुनौती देने और अपनी बेटी जैसी अन्य बेटियों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के इरादे से राजनीति में आ रही है, तो इसका स्वागत होना चाहिए। चुनाव लड़ना अपनी आवाज बुलंद करने और जवाबदेही तय करने का एक सशक्त जरिया है।"
यह भी पढ़ें: US-Israel Attack: इस्राइली हमले में IRGC प्रवक्ता और खुफिया मंत्री की मौत, तेहरान में हड़कंप
विज्ञापन
पानीहाटी सीट से ठोकेंगी ताल
पीड़िता की मां ने उत्तर 24 परगना के पानीहाटी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने खुलासा किया कि बीजेपी की ओर से उन्हें पहले भी प्रस्ताव मिला था, लेकिन उस वक्त वह मानसिक रूप से तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा, "अब मैं अपनी बेटी के लिए न्याय और राज्य की हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लड़ना चाहती हूं। कई पार्टियों ने मेरी बेटी की मौत का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश की, लेकिन मेरा मकसद सिर्फ इंसाफ है।"
भाजपा ने नहीं लगाई है मुहर
हालांकि पीड़िता की मां ने अपनी मंशा साफ कर दी है, लेकिन बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने अभी इस पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि उम्मीदवार तय करने का अधिकार दिल्ली की संसदीय समिति के पास है। फिलहाल पानीहाटी सीट को पहली सूची में शामिल नहीं किया गया है, जिससे अटकलें तेज हैं कि पार्टी किसी विशेष रणनीति के तहत इस नाम की घोषणा बाद में करेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन