{"_id":"5d8971c98ebc3e93aa192586","slug":"retired-judge-accused-assault-daughter-in-law-for-dowry-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर जज पर दहेज के लिए बहू से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिटायर जज पर दहेज के लिए बहू से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल
Tue, 24 Sep 2019 07:04 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Sep 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एन राममोहन राव और उनके परिवार द्वारा अपनी बहू को पीटने वाला वीडियो पीड़िता ने सोमवार को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब इसे कोर्ट में पेश करेगी। यह वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
एन राममोहन राव, उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ उनकी बहू ने अप्रैल में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। पिछले सप्ताह कुछ मीडिया हाउस के साथ ने पीड़िता ने अपनी पिटाई वाली सीसीटीवी क्लिप शेयर की थी, इसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को उनके साथ हुई मारपीट के वीडियो प्रमाण की बात बताई थी। पुलिस ने पीड़िता से इन्हें मांगा था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था और उसने यह वीडियो तलाक होने के बाद जारी किया।
विज्ञापन