फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Resentment against CM N Biren Singh Grows in Manipur BJP

Manipur: मणिपुर भाजपा में बढ़ी सीएम के खिलाफ नाराजगी, राज्य में हिंसा मानी जा रही कर्नाटक में हार की एक वजह

Sun, 14 May 2023 06:09 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी/इंफाल Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 14 May 2023 06:09 AM IST
सार

जानकारी मिल रही है कि सीएम एन बीरेन सिंह की जल्द हटाया जाएगा। पार्टी हाईकमान इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि हिंसा के बाद पार्टी को केवल पूर्वोत्तर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Resentment against CM N Biren Singh Grows in Manipur BJP
एन बीरेन सिंह - फोटो : एएनआई

विस्तार

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद प्रदेश भाजपा के नाराज नेता और विधायक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। शुक्रवार को भाजपा के आठ कुकी विधायकों सहित दस कुकी विधायकों के अलग राज्य की मांग के बाद यह असंतोष और तेज गया है। हालांकि, अभी तक कोई खुलकर कुछ कह नहीं रहा है।

विज्ञापन


साथ ही शनिवार को आए कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार का एक कारण मणिपुर हिंसा भी माना जा रहा है। इस बीच, यह जानकारी मिल रही है कि सीएम एन बीरेन सिंह की जल्द हटाया जाएगा। पार्टी हाईकमान इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, क्योंकि हिंसा के बाद पार्टी को केवल पूर्वोत्तर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में नुकसान हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मणिपुर के सभी ट्राइबल एकजुट होने लगे हैं।
विज्ञापन


पार्टी के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध तेज होता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को मणिपुर हिंसा के शुरू हुए करीब 10 दिन बीत गए, लेकिन अभी तक राज्य में कर्फ्यू जारी है। केवल छह से सात घंटे कर्प्यू में ढील दी जा रही है। इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से निलंबित हैं। कुकी समुदाय के लोग पहले से ही नाराज हैं। धीरे-धीरे दूसरे लोग भी सरकार के खिलाफ हो रहे हैं। इस कारण भाजपा नेताओं पर स्थानीय लोगों का दवाब बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने मणिपुर का दौरा किया था। बताया जा रहा है कि पार्टी नेताओं ने उनको वस्तु स्थिति से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेतृत्व सीएम से खुश नहीं
सूत्र बताते हैं पार्टी नेतृत्व बीरेन सिंह से खुश नहीं है। वह हालात का सही आकलन नहीं लगा पाए। इससे जहां प्रदेश के भाईचारे को नुकसान पहुंचा है, वहीं पार्टी को नुकसान हुआ है। एक वरिष्ठ भाजपा नेता कहते हैं, आज कर्नाटक में भाजपा हारी है। उसमें मणिपुर का सीधा-सीधा संबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed