फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day Parade Indian Army tri services contingent Captain Sharanya Rao

Republic Day: परेड में पहली बार थलसेना का नेतृत्व करेंगी महिला अफसर, कैप्टन शरण्या ने कहा- गर्व की बात है

Sat, 20 Jan 2024 01:19 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 20 Jan 2024 01:19 PM IST
सार

गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर कैप्टन शरण्या राव ने कहा कि यह गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है। परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी।

विज्ञापन
Republic Day Parade Indian Army tri services contingent Captain Sharanya Rao
कैप्टन शरण्या राव - फोटो : ANI

विस्तार

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के परेड में मेड इन इंडिया हथियार और महिलाओं को केंद्र में रखा गया है। इस बार के परेड में महिला फाइटर पायलटों को भी शामिल किया गया है। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल के दौरान भारतीय सेना से कैप्टन शरण्या राव ने बताया कि वह थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहीं है। 
विज्ञापन


पहली बार त्रि-सेवा की टुकड़ी लेगी परेड में हिस्सा
कैप्टन शरण्या राव ने कहा, 'मैं थलसेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रही हूं। यह गर्व की बात है, क्योंकि ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है। परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई दिखाई देगी। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के दस्ते में महिला कर्मी भी शामिल होंगी। इस बार की थीम नारी शक्ति है तो कई महिला नेतृत्व वाली टुकड़ियां परेड में हिस्सा ले रहीं है। चाहे वह बैंड हो या त्रि-सेवा टुकड़ी या एमएनएस टुकड़ी, ये सभी पहली बार इस परेड में हिस्सा लेगी।'
विज्ञापन


फ्रांस के बैस्टिल दिवस में अतिथि के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने वाली स्क्वॉड्रन लीडर सुमिता यादव भी इस परेड में हिस्सा ले रहीं है। स्क्वाड्रन लीडर रश्मि ठाकुर गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय वायुसेना की मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। उनके साथ स्क्वाड्रन लीडर सुमिता यादव और स्क्वाड्रन लीडर प्रतीति अहलुवालिया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कीर्ति रोहिल भी रहेंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट सृष्टि वर्मा त्रि-सेवा दल के सुपरन्यूमेररी अफसर के तौर पर मार्चिंग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं करेंगी परेड का आगाज
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बताया कि हमेशा से परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज करेंगी। गणतंत्र दिवस की परेड में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि होंगे। फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग कॉन्टिंजेंट और 33 सदस्यीय बैंड कॉन्टिंजेंट इस साल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed