फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   report says after noteban Indian economy has got 5 lac crore rupees profit

मोदी सरकार की नोटबंदी से अर्थव्यवस्था को हुआ 5 लाख करोड़ का फायदा 

Thu, 25 May 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 25 May 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
 report says after noteban Indian economy has got 5 lac crore rupees profit

मोदी सरकार की ओर से लाए गए नोटबंदी के फैसले ने उन्हें एक बड़ी कामयाबी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था को करीब 5 लाख करोड़ का फायदा हुआ है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ये एक उच्चस्तीय आंतरिक आंकलन रिपोर्ट में ये साफ किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस समय देश में चल रहे नोटों की कीमत 19.25 लाख करोड़ है, जबकि 8 नंवबर यानि नोटबंदी से पहले ये करीब 17.77 लाख करोड़ थी। इसके हिसाब से देखा जाए तो देश की अर्थव्यवस्था को करीब 5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। हालांकि, रिजर्व बैंक की ओर से अप्रैल में आए आकंड़ों को देखा जाए तो फिलहाल 14.2 लाख करोड़ के नोट चलन में है। 
विज्ञापन


अगर इन आकंड़ों को देखा जाए तो इस वक्त अर्थव्यवस्था में नकदी की मौजूगी नोटबंदी न किए जाने की हालत के मुकाबले करीब 5 लाख करोड़ रुपये कम है। हालांकि, नोटबंदी के बाद कैशलेस स्कीम को बहुत फायदा हुआ है।  रिपोर्ट के मुताबिक कैशलेस की रूचि लोगों में दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016-17 के वित्त वर्ष में कुल 300 करोड़ की ऑनलाइन ट्राजेक्शन की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस गति से ऑनलाइन लेन-देन बढ़ रहा है, उस हिसाब में वित्त वर्ष 2017-18 में ये आकंड़ा 2500 करोड़ तक पहुंच सकता है।


बता दें कि देश में नोटबंदी के लागू होते ही 500 और 1000 के पुराने नोटों का चलन बंद कर दिया गया। इससे लोगों को लाइनों में लगकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि देश की जनता को थोड़ी तकलीफ होगी, लेकिन कालेधन और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी बेहद जरूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed