फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report: Every year more than 7 lakh people are committing suicide in world

Report: हर साल दुनिया में 7.46 लाख लोग कर रहे हैं आत्महत्या; भारत में सुसाइड की दर में 31 फीसदी की गिरावट

Sun, 23 Feb 2025 05:00 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 05:00 AM IST
सार

अध्ययन के अनुसार, हर साल दुनियाभर में 7. 46 लाख लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इनमें 5.19 लाख पुरुष और 2.27  लाख महिलाएं हैं। यानी हर 42 सेकंड में दुनिया में कहीं न कहीं एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है।
 

विज्ञापन
Report: Every year more than 7 lakh people are committing suicide in world
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले तीन दशकों के दौरान भारत में आत्महत्या की दर में 31.5 फीसदी की गिरावट आई है। यह मानसिक स्वास्थ्य में सुधार को लेकर बनाई जा रही रणनीतियों में महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। वहीं वैश्विक स्तर पर इस दौरान आत्महत्या में 39.5 फीसदी की गिरावट आई। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय जर्नल द लैंसेट पब्लिक हेल्थ में प्रकशित हुई है। अध्ययन ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज, इंजरी एंड रिस्क फैक्टर्स स्टडी (जीबीडी) 2021 के निष्कर्षों पर आधारित है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 1990 में प्रति लाख जनसंख्या पर आत्महत्या करने वालों की संख्या 19 थी, जो 2021 में घटकर 13 हो गई। यह करीब 32 फीसदी की कमी को दर्शाता है। आत्महत्या की दर में गिरावट पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक रही। 1990 से 2021 के बीच पुरुषों में आत्महत्या दर में लगभग 25 फीसदी की कमी आई, जबकि महिलाओं में यह 38.7 फीसदी दर्ज की गई। 1990 में प्रति लाख 21 पुरुष आत्महत्या कर रहे थे जो 2021 में घटकर 15.7 रह गए। जबकि 1990 में प्रति लाख 16.8 महिलाओं ने आत्महत्या की थी जो 2021 में घटकर 10.3 हो गई। हालांकि, 2019 से 2021 के बीच महिलाओं में आत्महत्या दर में 1.31 फीसदी की वृद्धि भी देखी गई।
विज्ञापन


शिक्षित महिलाओं में आत्महत्या दर अधिक
रिपोर्ट के अनुसार 2020 में भारत में शिक्षित महिलाओं में आत्महत्या की दर सबसे अधिक थी जिसका मुख्य कारण पारिवारिक समस्याएं रहीं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की एक्सीडेंटल डेथ्स और सुसाइड्स इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के अनुसार 2021 में 1,64,033 लोगों ने आत्महत्या की थी, जबकि 2022 में यह संख्या बढ़कर 1,70,924 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर हर 42 सेकंड में एक आत्महत्या
अध्ययन के अनुसार, हर साल दुनियाभर में 7. 46 लाख लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इनमें 5.19 लाख पुरुष और 2.27  लाख महिलाएं हैं। यानी हर 42 सेकंड में दुनिया में कहीं न कहीं एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed