{"_id":"619d8f2db73aba55492b1218","slug":"repeal-of-the-three-farm-laws-for-approval-likely-to-take-up-by-union-cabinet-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Cabinet Meeting: कृषि कानून वापसी पर आज केंद्रीय कैबिनेट की मुहर संभव, तैयारी में जुटा मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi Cabinet Meeting: कृषि कानून वापसी पर आज केंद्रीय कैबिनेट की मुहर संभव, तैयारी में जुटा मंत्रालय
Wed, 24 Nov 2021 06:32 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 24 Nov 2021 06:32 AM IST
सार
माना जा रहा है कि आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट में कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट की बैठक आज, कृषि कानून वापसी पर मुहर संभव: फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि कानूनों को वापस लेने वाले विधेयकों को बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। खनन मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया, कृषि मंत्रालय इसकी तैयारी में जुटा है। संसद में चर्चा की तारीख भी जल्द तय हो जाएगी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधेयकों को 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के सत्र में रखा जाएगा।
विज्ञापन
पीएम ने वापसी की थी कानून वापसी की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में राष्ट्र के नाम संबोधन में तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी थी। पीएम ने इस दौरान कहा था कि ये कानून किसानों के हित में थे, लेकिन हम किसानों को कानूनों की अहमियत समझा नहीं पाए, इसलिए तीनों कानून वापस लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रक्रिया पूरी होने तक डटे रहेंगे किसान
उधर, पीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह है। किसान इसे अपनी बड़ी जीत की तरह देख रहे हैं, लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि वे प्रदर्शन तबतक जारी रखेंगे, जबतक संसद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। जबकि, पीएम ने अपनी घोषणा के साथ ही साथ किसानों से वापस लौट जाने की अपील की थी।
विज्ञापन