फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Remaining Cong members will join BJP if Rahul comes to Assam for campaigning: CM Himanta

Assam: '...बाकी सदस्य भी बीजेपी में शामिल हो जाएंगे', हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 03 Apr 2024 10:29 PM IST
सार

Assam: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जनवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक बार असम आएं और राज्य में प्रचार करें ताकि जो लोग अभी भी कांग्रेस में बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएं।

विज्ञापन
Remaining Cong members will join BJP if Rahul comes to Assam for campaigning: CM Himanta
असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए राज्य मे आते हैं तो कांग्रेस के बाकी सदस्य भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। 

विज्ञापन

सरमा ने कांग्रेस के कई नेताओं और सदस्यों के भगवा दल में शामिल होने का जिक्र किया। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि राहुल गांधी आएं और राज्य में प्रचार करें ताकि जो लोग अभी भी कांग्रेस में बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जनवरी में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल एक बार असम आएं और राज्य में प्रचार करें ताकि जो लोग अभी भी कांग्रेस में बचे हैं वे भी भाजपा में शामिल हो जाएं। सरमा ने कहा, अगर वह फिर आते हैं तो मुझे कोई प्रयास नहीं करना पड़ेगा और कई और हमारे साथ जुड़ जाएंगे। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सिलचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस अब एक पुराने नोट की तरह है, जिसका कोई फायदा नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती है। अगर लोग गुवाहाटी में राजीव भवन (राज्य कांग्रेस मुख्यालय) जाएंगे, तो वे यह देखकर हैरान होंगे कि वहां कोई नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि वहां कर्फ्यू लगाया गया है। पूरे देश के लोग प्रधानमंत्री के साथ हैं और हमें बराक घाटी से भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी होगी, क्योंकि हर कोई चाहता है कि मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। 
 

उन्होंने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत विश्वगुरु बन जाएगा और किसी को इस पर कोई संदेह नहीं है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और इसलिए मैं उनके बारे में बात नहीं करना चाहता। यह मोदी गांरटी और मेरी कुछ छोटी गारंटी असम का विकास सुनिश्चित करेगी ताकि हम शांति और सद्भाव से रह सकें और देश में एक अग्रणी राज्य बन सकें। उन्होंने कहा कि अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत विश्वगुरु बन जाएगा और किसी को इस पर कई संदेह नहीं है। 

उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी होगी और मामा (राज्य के युवा सरमा को इसी नाम से संबोधित करते हैं) असम में इसकी कुछ छूट देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed