Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reliance Jio IPO: Reliance Industries' AGM on 29, Reliance Jio and Retail's IPO may be dicussed

Reliance Jio IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम 29 को, रिलायंस जियो आईपीओ और 5जी सेवा पर बड़ा एलान संभव

Thu, 18 Aug 2022 08:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 18 Aug 2022 08:12 PM IST
सार

सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है और उन्हें 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी करने को कहा है।

विज्ञापन
Reliance Jio IPO: Reliance Industries' AGM on 29, Reliance Jio and Retail's IPO may be dicussed
Reliance jio - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

29 अगस्त, 2022 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं  एजीएम की बैठक होगी। अभी से इस बैठक के एजेंडे को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार के एजीएम की बैठक में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं जिसमें रिलायंस जियो के आईपीओ से लेकर रिलायंस रिटेल के आईपीओ की घोषणाएं शामिल हैं. इस एजीएम में 5जी मोबाइल सर्विस लॉन्च करने की तारीख पर से भी पर्दा उठ सकता है।  2019 की एजीएम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराने की बात कही थी. 

विज्ञापन


जेएम फाइनैंशियल का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में रिलायंस जियो, रिलायंस डिजिटल और ऑयल टू केमिकल यूनिट के आईपीओ के टाइमलाइन की घोषणा की जा सकती है। वहीं,  ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) का मानना है कि रिलायंस जियो के आईपीओ को इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है जिसका मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर ( 8 लाख करोड़ रुपये) रहने का अनुमान है। सीएलएसए के मुताबिक रिलायंस जियो का आईपीओ पूरे टेलिकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन के लिहाज से एक बड़े उत्प्रेरक का काम करेगा।   
विज्ञापन


एजीएम में 5जी सेवा के लॉन्च का एलान हो सकता है
सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है और उन्हें 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी करने को कहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में 5जी सेवा के लॉन्च का एलान कर सकते हैं। 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही कंपनियों का आईपीओ आएगा तो शेयर बाजार के निवेशकों के लिए रिलायंस समूह  की कंपनी में निवेश का सुनहरा मौका होगा। बता दें 2016 में टेलीकॉम कारोबार को लॉन्च करने वाली रिलायंस जियो  महज पांच साल में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को पछाड़ते हुए देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed