फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Refund will be available on booking ticket from Bhim Aap

भीम एप से टिकट बुक करने पर रिफंड मिलेगा पूरा किराया

Tue, 05 Dec 2017 11:13 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Tue, 05 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Refund will be available on booking ticket from Bhim Aap
भीम एप
यदि आप भीम एप से रेल टिकट बुक कराते हैं तो संभव है आपको फ्री में सफर करने को मिल जाए। भारतीय रेलवे ने भीम एप या यूपीआई के जरिये टिकट के जरिये टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए एक योजना शुरू की है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी ने पिछले महीने उन लोगों के लिए एक योजना शुरू की है जो भीम एप या आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर यूपीआई पेमेंट विकल्प जरिये भुगतान करते हैं। यह योजना छह महीने के लिए लागू रहेगी। आईआरसीटीसी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि हर महीने के पहले सप्ताह में कम्प्यूटर के जरिये लकी ड्रा निकाला जाएगा। 
विज्ञापन


पढ़ें- इतनी बड़ी संख्या में लोग कर रहे 'भीम एप' से पैसों का लेनदेन, जानकर होंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पांच लकी ग्राहकों को उनका पूरा किराया रिफंड किया जाएगा। योजना के पहले पांच विजेताओं का नाम इस महीने घोषित किया जाएगा। इसमें स्पष्ट किया गया है कि एक योग्य उपभोक्ता अपनी यात्रा के महीने में ही लकी ड्रा का हिस्सा होगा। योजना में कैंसल टिकट और टिकट डिपोजिट प्राप्ति (टीडीआर) वाले पीएनआर को शामिल नहीं किया जाएगा। 1 दिसंबर से रेलवे ने यात्रियों को भीम एप से टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed