{"_id":"5f424e80b8f7f25ad960367b","slug":"recovery-rate-of-india-among-covid-19-patients-is-increasing-with-a-good-pace","type":"story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Covid-19: देश में तेजी से ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब
Sun, 23 Aug 2020 04:39 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 23 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
देश में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ठीक होने वाले लोगों की लगातार बढ़ती संख्या ने भारत का रिकवरी रेट 75 फीसदी के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में 57,989 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देशभर में अब तक कोविड-19 महामारी से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या अब 22 लाख 80 हजार 566 हो गई है।
विज्ञापन
India’s total recoveries now exceed the total active cases (7,07,668) by nearly 16 lakhs (1,572,898): Ministry of Health https://t.co/upgE9GQ4YF
— ANI (@ANI) August 23, 2020
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या महामारी के कुल सक्रिय मामलों से करीब 16 लाख ज्यादा हो गई है। बता दें कि देश में अभी कोरोना वायरस संक्रमण के सात लाख सात हजार 668 सक्रिय मरीज हैं।