फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Record production of wheat, rice, maize and soybean in the country, know the condition of pulses and oilseeds

Agriculture: देश में गेहूं-चावल, मक्का और सोयाबीन का रिकॉर्ड उत्पादन, जानें दलहन-तिलहन का क्या है हाल

Mon, 10 Mar 2025 06:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Mar 2025 06:20 PM IST
सार

कृषि मंत्रालय के अनुसार, खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान तैयार करते समय फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) आधारित उपज पर विचार किया गया है। इसके अलावा कुछ फसलों जैसे तूर, गन्ना, अरंडी आदि की सीसीई अभी जारी है।

विज्ञापन
Record production of wheat, rice, maize and soybean in the country, know the condition of pulses and oilseeds
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्र सरकार ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए मुख्य कृषि फसलों का दूसरा उत्पादन अनुमान जारी किया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस आंकड़े को मंजूरी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देखरेख में कृषि क्षेत्र का लगातार विकास हो रहा है। इस विकास का परिणाम यह है कि कृषि फसलों का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों से प्राप्त फसलों के क्षेत्रफल को रिमोट सेंसिंग, साप्ताहिक फसल मौसम निगरानी समूह और अन्य एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के साथ सत्यापित किया गया है। इसके अलावा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने उद्योग और अन्य सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ खरीफ एवं रबी मौसम के लिए उनकी राय, विचार और भावनाएँ प्राप्त करने हेतु हितधारक परामर्श करने की पहल की है। अनुमानों को अंतिम रूप देते समय इन पर भी विचार किया गया है। इसके अलावा, उपज अनुमान फसल कटाई प्रयोगों (सीसीई), पिछले प्रवृत्तियों और अन्य सहयोगी कारकों पर आधारित हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय के अनुसार, खरीफ फसलों के उत्पादन अनुमान तैयार करते समय फसल कटाई प्रयोग (सीसीई) आधारित उपज पर विचार किया गया है। इसके अलावा कुछ फसलों जैसे तूर, गन्ना, अरंडी आदि की सीसीई अभी जारी है। रबी फसलों का उत्पादन औसत उपज पर आधारित है, अत: सीसीई के आधार पर बेहतर उपज अनुमान प्राप्त होने पर ये आंकड़े क्रमिक अनुमानों में परिवर्तन के अधीन हैं। विभिन्न जायद फसलों का उत्पादन आगामी तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा। कृषि फसलों के उत्पादन के ये अनुमान मुख्यत: राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किये गये हैं। दूसरे अग्रिम अनुमान में केवल खरीफ एवं रबी मौसम शामिल होते हैं, ज़ायद मौसम को तीसरे अग्रिम अनुमान में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भारत में प्रमुख कृषि फसलों का उत्पादन अनुमान दो मौसमों खरीफ और रबी के लिए किया गया है। इसमें खरीफ और रबी खाद्यान्न, तिलहन, दालें, गन्ना, कपास, और जूट जैसी फसलें शामिल हैं। इस बार, इन फसलों का उत्पादन अधिक रूप से बढ़ने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी फसलों के उत्पादन में वृद्धि हुई है।


खरीफ और रबी फसलों का उत्पादन

  • खरीफ खाद्यान्न: 1663.91 लाख मीट्रिक टन
  • रबी खाद्यान्न (जायद मौसम को छोड़कर): 1645.27 लाख मीट्रिक टन
  • खरीफ धान: 1206.79 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड उत्पादन)
  • रबी धान: 157.58 लाख मीट्रिक टन
  • गेहूं: 1154.30 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड उत्पादन)
  • खरीफ मक्का: 248.11 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड उत्पादन)
  • रबी मक्का: 124.38 लाख मीट्रिक टन


दालों का उत्पादन

  • तूर: 35.11 लाख मीट्रिक टन
  • चना: 115.35 लाख मीट्रिक टन
  • मसूर: 18.17 लाख मीट्रिक टन


तिलहन फसलों का उत्पादन

  • खरीफ मूंगफली: 104.26 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड उत्पादन)
  • सोयाबीन: 151.32 लाख मीट्रिक टन (रिकॉर्ड उत्पादन)
  • रेपसीड और सरसों: 128.73 लाख मीट्रिक टन


अन्य प्रमुख फसलें

  • गन्ना: 4350.79 लाख मीट्रिक टन
  • कपास: 294.25 लाख गांठें (प्रत्येक गांठ 170 किलोग्राम)
  • जूट: 83.08 लाख गांठें (प्रत्येक गांठ 180 किलोग्राम)


राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया अनुमान
खरीफ और रबी फसलों का उत्पादन अनुमान मुख्य रूप से राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। कुछ फसलों, जैसे तूर और गन्ना, के लिए फसल कटाई प्रयोग अभी भी जारी हैं, और इनके परिणामों के आधार पर आगामी अनुमानों में सुधार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed