फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reckless comments about India not only unwise but also lead to consequences: Ex-Manipur CM to Yunus

तनाव: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर बयान यूनुस को पड़ेगा भारी, CM सरमा के बाद अब बीरेन सिंह ने भी लगाई फटकार

Tue, 01 Apr 2025 04:00 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 01 Apr 2025 04:00 PM IST
सार

चीन दौरे पर यूनुस द्वारा भारत के पूर्वोत्तरी राज्यों को लेकर दिया गया बयान उनके गलत इरादे को साफ तौर पर दर्शाता है। एक तरफ जहां बांग्लादेश में आम चुनाव की तैयारी को लेकर बांग्लादेश की सियासत में बड़े पैमाने पर उथल-पूथल देखते को मिल रहा है। वहीं यूनुस द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी एक बड़े संकेत के तौर पर है। हालांकि सीएम सरमा के बाद अब मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने भी यूनुस को जबरदस्त फटकार लगाई है। आइए जानते है कि बीरेन सिंह ने यूनुस के बयान पर कया कहा..

विज्ञापन
Reckless comments about India not only unwise but also lead to consequences: Ex-Manipur CM to Yunus
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

बांग्लदेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के द्वारा अपनी चीन यात्रा के दौरान भारत को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बाद अब मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने भी यूनुस के बयान पर पलटवार कर उन्हें फटकार लगाई है। बीरेन सिंह ने यूनुय के बयान को मूर्खतापूर्ण बताते हुए इस प्रकार के बयान ना देने के लिए कड़ी चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि यूनुस ने हाल ही में चीन से बांग्लादेश को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाने की बात की थी। उन्होंने भारत के पूर्वोत्तर के सातों राज्यों को लैंडलॉक्ड (जमीन से चारों ओर से घिरा) क्षेत्र बताते हुए बांग्लादेश को हिंद महासागर का एकमात्र संरक्षक है बताया। साथ ही चीन से अपील की वो बांग्लादेश में अपनी आर्थिक गतिविधियां बढ़ाएं।
विज्ञापन


बीरेन सिंह ने यूनुस को लगाई फटकार
मणिपुर के पूर्व सीएम एन बीरेन सिंह ने यूनुस के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से साफ है कि यूनुस और उनकी सरकार अपनी भू-राजनीतिक सपने को पूरा करने के लिए पूर्वोत्तर को मोहरा बना रही है। इस तरह के भड़काऊ बयान अनुचित हैं और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  सियासत: यूनुस के बयान से बांग्लादेश बेनकाब, दिखा भारत विरोधी चेहरा; चीन से करीबी की ताक में पूर्वोत्तर पर नजर!

बीरेन सिंह की चेतावनी

उन्होंने यूनुस से भारत के बारे में बेबुनियाद टिप्पणी न करने को कहा, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसी बातें मूर्खतापूर्ण हैं और ऐसी बातों का नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। साथ ही सिंह ने आगे कहा कि भारत की एकता और अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता, और इसे चुनौती नहीं दी जा सकती। मोहम्मद यूनुस को संयम बरतना चाहिए।

सीएम सरमा ने भी दिया था जवाब
इससे पहले यूनुस के बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के मोहम्मद यूनुस का बयान निंदनीय है। तथाकथित अंतरिम सरकार की ओर से अपने बयान में उन्होंने पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों (सेवन सिस्टर्स) को जमीन से घिरा हुआ बताया और बांग्लादेश को उनके महासागर तक पहुंच के संरक्षक के रूप में पेश किया है। यह अपमानजनक और कड़ी निंदा के योग्य है।


चिकन नेक गलियारे में हलचल की ओर इशारा
उन्होंने कहा, 'मोहम्मद यूनुस के ऐसे भड़काऊ बयानों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। वे गहन रणनीतिक विचारों और दीर्घकालिक एजेंडे को लेकर चलने वाले हैं।' सरमा ने कहा कि यह टिप्पणी भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे की हलचल को दिखाती है। ऐतिहासिक रूप से भारत में आंतरिक तत्वों ने भी पूर्वोत्तर को अलग करने के लिए इस महत्वपूर्ण मार्ग को काटने का खतरनाक सुझाव दिया है। इसलिए चिकन नेक गलियारे के नीचे और उसके आसपास और अधिक मजबूत रेलवे और सड़क नेटवर्क विकसित करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें:- Chicken Neck Bypass: हिमंत ने मोहम्मद यूनुस को सुनाई खरीखोटी; 'चिकन नेक' को लेकर मोदी सरकार को दिया अहम सुझाव

अब समझिए कि यूनुस ने क्या कहा...
गौरतलब है कि बांग्लादेश की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच यहां की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने अपने चीन दौरे के दौरान एक कार्यक्रम में पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों का जिक्र करते हुए कहा था कि भारत के सात राज्य अभी भी भूमि से घिरे हुए हैं। उन्होंने इस इलाके में चीन को अपनी आर्थिक स्थिति का विस्तार करने के लिए आमंत्रित किया था। फेसबुक वीडियो में यूनुस ने कहा कि भारत के सात राज्य, जिन्हें सेवन सिस्टर्स कहा जाता है, भूमि से घिरे (Landlocked) हुए हैं। उनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। हम इस क्षेत्र में समुद्र के एकमात्र संरक्षक हैं। इस कारण संभावनाओं के असीमित दरवाजे खुलते हैं।' यूनुस ने शुक्रवार को बीजिंग के एक होटल में टिकाऊ बुनियादी ढांचे और ऊर्जा से मुद्दों पर आयोजित उच्च स्तरीय राउंडटेबल मंथन के दौरान यह टिप्पणी की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed