{"_id":"5c6abfc0bdec22108404cc1a","slug":"rbi-to-give-central-government-a-dividend-of-28-thousand-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालू वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक सरकार को देगा 28 हजार करोड़ का लाभांश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चालू वित्त वर्ष में रिजर्व बैंक सरकार को देगा 28 हजार करोड़ का लाभांश
Mon, 18 Feb 2019 07:52 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक ने सोमवार को बताया कि वह चालू वित्त वर्ष में सरकार को 28 हजार करोड़ रुपये का लाभांश और देगा। आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक में यह निर्णय किया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘सीमित आडिट तथा वर्तमान आर्थिक पूंजी मसौदे की समीक्षा के बाद निदेशक मंडल ने 31 दिसंबर 2018 को समाप्त छमाही के लिये अंतरिम अधिशेष के रूप में केंद्र सरकार को 280 अरब रुपये हस्तांतरित करने का निर्णय किया है।’ यह लगातार दूसरा साल है जब आरबीआई ने अंतरिम अधिशेष सरकार को सौंपने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इससे पहले, केंद्रीय निदेशक मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले चार साल में सरकार की ओर से की गई विभिन्न सुधारों और नीतिगत उपायों तथा उसके प्रभावों को रेखांकित किया। आम बजट के मुद्दों पर चर्चा के लिए हुई इस बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद थे।
विज्ञापन