फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   RBI Says Banks Can not Refuse Scribbled Notes 

RBI की दो टूक- बैंक नहीं कर सकते गंदे और लिखे नोट लेने से इंकार

Sat, 29 Apr 2017 06:19 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Apr 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
RBI Says Banks Can not Refuse Scribbled Notes 
sonam Gupta - फोटो : social media

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरमान जारी कहा है कि बैंक गंदे नोट लेने से इनकार नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि आपको लिखे हुए नोट भी स्वीकार करने होंगे।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रिजर्व बैंक ने कहा कि ऐसे नोटों को बेकार नोट न माना जाए। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने यह फैसला हाल ही प्रात शिकायतों को मद्देनजर रखते हुए नया आदेश जारी किया है। आरबीआई को की गई शिकायतों में कहा गया था कि बैंक ज्यादातर 500 और 20,00 रुपये के गंदे और लिखे नोट नहीं ले रहे हैं। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- कर्जमाफी के लिए बैंकों से तीस तक मांगा गया डाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कि बैंक ऐसे नोट स्वीकार नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद रिजर्व बैक ने अपने दिसबंर 2013 के आदेश की याद दिलाते हुए कहा कि गंदे नोट न स्वीकार करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बहरहाल साथ ही आरबीआई ने लोगों से यह भी निवेदन किया है कि नोटों पर कुछ लिखें नहीं।

आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद जब बैंक से 500 और 2,000 नए जारी किए गए थे, तब उसी शुरूआती समय में नोटों पर सोनम गुप्ता बेवफा है जैसी लिखी हुई नोट सामने आई थी। जिसके बाद यह अफवाह सामने आई थी कि नोट पर अगर कुछ भी लिखा है तो वह नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed