{"_id":"64c30890c9551e33f1049174","slug":"rbi-said-star-marked-note-is-completely-valid-central-bank-issued-clarification-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBI: आरबीआई ने कहा- स्टार अंकित नोट पूरी तरह वैध, केंद्रीय बैंक ने सवालों पर जारी किया स्पष्टीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
RBI: आरबीआई ने कहा- स्टार अंकित नोट पूरी तरह वैध, केंद्रीय बैंक ने सवालों पर जारी किया स्पष्टीकरण
Fri, 28 Jul 2023 05:45 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:45 AM IST
सार
केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है। आरबीआई ने कहा, गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022
- फोटो : Social Media
विस्तार
आरबीआई ने स्टार निशान वाले नोट की वैधता पर जताई जा रही आशंकाएं खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये नोट अन्य वैध नोट की तरह ही हैं। ऐसे नोट का स्टार निशान बस यह दर्शाता है कि उसे बदले गए या दोबारा प्रिंट किए गए नोट की जगह जारी किया गया है। स्टार का यह निशान नोट के नंबर और उसके पहले दर्ज होने वाले अक्षरों के बीच में लगाया जाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने यह स्पष्टीकरण नोटों के नंबर पैनल में स्टार निशान होने पर उनकी वैधता को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में आशंकाएं जाहिर किए जाने के बाद दिया है। आरबीआई ने कहा, गलत छपाई वाले नोट की जगह जारी किए जाने वाले नोट पर अंकित संख्या वाले पैनल में स्टार का निशान जोड़ा गया है। सीरियल नंबर वाले नोटों की गड्डी में गलत ढंग से छपे नोट के बदले स्टार निशान वाले नोट जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन