{"_id":"5b3c07514f1c1b05278b45da","slug":"rbi-ready-to-take-actions-against-govermental-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बैंकों पर भी कसेगा आरबीआई का शिकंजा: पीयूष गोयल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकारी बैंकों पर भी कसेगा आरबीआई का शिकंजा: पीयूष गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकारी बैंकों को नियमित करने की कम ताकत पर हाल में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा उठाए गए मुद्दे पर चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। 13,500 करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला सामने आने के बाद आरबीआई की यह कह कर निंदा हो रही है कि वह सरकारी बैंकों पर निगरानी करने में असफल रहा है। इस पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने हाल में कहा था कि इसका कारण यह है कि सरकारी बैंकों को नियंत्रित करने समुचित शक्ति उसके पास नहीं है।
विज्ञापन
गोयल ने यहां शाम में एक औद्योगिक कार्यक्रम में कहा कि सरकारी बैंकों को नियमित करने से संबंधित जो भी मुद्दे हैं, उसपर सरकार आरबीआई के साथ विचार करने के लिए तैयार है। मंत्री ने सरकारी बैंकों में सरकार की हिस्सेदारी घटाए जाने की बात को भी खारिज किया और कहा कि सरकार के पास 20 सरकारी बैंकों में स्वामित्व को 51 फीसदी से कम करने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार का यह बयान इस नाते महत्वपूर्ण है कि सरकार आईडीबीआई बैंक में बहुमत हिस्सेदारी एलआईसी को बेचना चाहती है और इसका बैंक तथा एलआईसी दोनों के कर्मचारी संघ विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोयल ने कहा कि बैंक प्रबंधन उनसे अपेक्षा किए जाने वाले उच्च मानकों तथा कसौटियों पर खरा उतरने में असफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सभी सरकारी बैंकों की समुचित पूंजी के साथ मदद करेगी। गोयल ने माना कि पहले सरकारी बैंकों में राजनीतिक हस्तक्षेप होता रहा है। उन्होंने हालांकि कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कोई भी मंत्री बैंकों के संचालन में हस्तक्षेप नहीं करता है।
विज्ञापन