{"_id":"58c729bd4f1c1b1d6132a0bb","slug":"rbi-lifts-cash-withdrawal-limits-from-all-bank-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितना चाहें निकालें कैश, नकद निकासी सीमा खत्म","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जितना चाहें निकालें कैश, नकद निकासी सीमा खत्म
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 14 Mar 2017 04:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप अपने बैंक खाते से जितना चाहें रुपये निकाल सकते हैं। रिजर्व बैंक ने रविवार को कहा कि 13 मार्च से नकद निकासी की सीमा समाप्त कर दी गई है। अब जितना चाहें उतना कैश निकाल सकते हैं। आरबीआई ने उम्मीद जताई है कि अगले महीने नकदी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 20 फरवरी को सप्ताह में 24000 की निकासी की सीमा को बढ़ाकर 50000 रुपये कर दिया गया था। रिजर्व बैंक ने कहा कि होली के अगले दिन से बचत खाते सहित सभी तरह की निकासी की सीमा पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। करंट अकाउंट से निकासी की सीमा 1 फरवरी को ही समाप्त कर दी गई थी।
विज्ञापन