Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Midterm Elections: P Chidambaram Says Liberalism and Tolerance Triumphed

अमेरिकी चुनाव नतीजों पर चिदंबरम का तंज: कहा- नफरत पर भारी पड़ा उदारवाद, सहिष्णुता की हुई जीत; दुनिया ले सबक

Fri, 06 Nov 2026 11:57 AM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 06 Nov 2026 11:57 AM IST
सार

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत पर पी चिदंबरम ने उदारवाद और सहिष्णुता को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने इसे स्वतंत्र देश के नागरिकों के लिए सबक कहा।

विज्ञापन
US Midterm Elections: P Chidambaram Says Liberalism and Tolerance Triumphed
पी चिदंबरम - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इन चुनावों में उदारवाद, धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता की जीत हुई है। चिदंबरम ने कहा कि इससे उन सभी लोगों को सबक लेना चाहिए, जो एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश का नागरिक बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप की पार्टी को कई राज्यों में मिली हार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए इन चुनावों को बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनाव में मतदाताओं ने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में नियंत्रण दिलाया। इसके अलावा कई अहम राज्यों में गवर्नर पद भी रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से निकल गए।
विज्ञापन


चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका में चुनाव के दौरान अवैध प्रवास, एशियाई और लैटिन अमेरिकी लोगों के कथित अतिक्रमण और इस्लामोफोबिया जैसे मुद्दों पर काफी शोर मचाया गया। इन मुद्दों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन की कीमतों और कानून-व्यवस्था जैसे आम लोगों से जुड़े मुद्दे पीछे छूटने का खतरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'लोकतंत्र की भावना की जीत हुई'
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने कहा कि आखिरकार उदारवाद, धर्मनिरपेक्षता और सहिष्णुता के साथ अमेरिका की बुनियादी लोकतांत्रिक समझ और भावना की जीत हुई। उन्होंने कहा, 'एक स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश का नागरिक बनना चाहने वाले सभी लोगों के लिए इसमें एक सबक है।'

रिपब्लिकन पार्टी को कई राज्यों में झटका
चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को टेक्सास, जॉर्जिया, आयोवा और ओहायो जैसे अपने मजबूत राज्यों में हार का सामना करना पड़ा। इन राज्यों में गवर्नर पद डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत लिए। सीनेट चुनाव में भी रिपब्लिकन पार्टी को टेक्सास, मेन, दक्षिण कैरोलिना, उत्तरी कैरोलिना, कंसास, आयोवा और ओहायो में हार मिली। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने मतदाताओं से अपील की थी कि वे ऐसा समझकर वोट दें, जैसे वह खुद चुनावी मैदान में हों।


इन नतीजों के बाद कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन पार्टी का नियंत्रण खत्म हो गया। ट्रंप की नीतियों, खासकर ईरान के साथ युद्ध और उससे बढ़ती महंगाई को लेकर लोगों की नाराजगी को रिपब्लिकन पार्टी की हार की सबसे बड़ी वजह माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed