{"_id":"5ce118cebdec22070b273776","slug":"rbi-governor-shaktikanta-das-worships-at-lord-venkateswara-hill-shrine-in-tirumala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने वेंकटेश्वर पहाड़ी मंदिर में की पूजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने वेंकटेश्वर पहाड़ी मंदिर में की पूजा
Sun, 19 May 2019 02:20 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुमाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुमाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
शक्तिकांत दास (फाइल)
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रविवार को तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि आरबीआई गवर्नर कल देर रात यहां पहुंचे।
विज्ञापन
पहाड़ियों पर एक रात रुकने के बाद सुबह में उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। मंदिर में आने पर 62 वर्षीय शक्तिकांता का पुजारियों और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के शीर्ष अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दें कि टीटीडी धर्मस्थल का संचालन करते हैं।
विज्ञापन