फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ravi Shankar Prasad said- Zero Tolerance policy of the government on financial difficulties

रविशंकर प्रसाद बोले- वित्तीय गड़बड़ियों पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति

Thu, 01 Mar 2018 04:13 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Mar 2018 04:13 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar Prasad said- Zero Tolerance policy of the government on financial difficulties
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि बैंकिंग प्रणाली में व्यापक स्तर पर डूबे कर्ज की स्थिति यूपीए सरकार से हमें विरासत में मिली है। सरकार की वित्तीय गड़बड़ियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रसाद ने कहा कि हम बैंकिंग सिस्टम में किसी भी तरह की गड़गड़ी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि हम बैंकों को कहते हैं कि आपको स्वायत्तता है तो हम उम्मीद करते हैं कि वे उचित फैसले लेंगे। सरकार नॉन परफार्मिंग एस्सेट्स (एनपीए) और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन


उनका यह बयान पीएनबी में सामने आए 12700 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में अहम माना जा रहा है। इसे बैंकिंग सेक्टर का सबसे बड़ा घोटाला कहा जा रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के दामाद का नाम 109 करोड़ रुपये का लोन गबन करने में सामने आया है। यह किसानों के बकाये के भुगतान के लिए दिया गया था। पीएनबी का घोटाला भी उसके समय का ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed