{"_id":"5d74bdf68ebc3e93c3158aa3","slug":"raveesh-kumar-said-india-give-an-immediate-disaster-relief-of-1-million-to-bahamas","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोरियन तूफान से बहामास में भारी तबाही, आपदा राहत के लिए 10 लाख डॉलर देगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डोरियन तूफान से बहामास में भारी तबाही, आपदा राहत के लिए 10 लाख डॉलर देगा भारत
Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार
- फोटो : एएनआई
डोरियन तूफान ने बहामास में भारी तबाही मचाई है। तूफान से बड़े तौर पर घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। तूफान से हजारों लोगों के घर उड़ गए। भारत ने बहामास के इस दुख के क्षण में उसका साथ दिया है। भारत सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए राहत राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Raveesh Kumar, Ministry of External Affairs: We are saddened by large scale destruction caused in The Bahamas by Hurricane #Dorian. In solidarity with friendly people of The Bahamas in this difficult moment , Govt of India is extending an immediate disaster relief of $ 1 million. pic.twitter.com/CBIVJJflxB
— ANI (@ANI) September 8, 2019विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हम तूफान डोरियन द्वारा बहामास में बड़े पैमाने पर विनाश से दुखी है। उन्होंने कहा कि इस कठिन क्षण में भारत बहामास के लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। भारत सरकार ने बहामास में हुई तबाही को देखते हुए लगभग 7 करोड़ रुपये (10 लाख डॉलर) राहत राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डोरियन शुरू में पांचवी श्रेणी (सबसे खतरनाक) का तूफान था और बहामास से 295 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरा था। बहामास के प्रधानमंत्री हुर्बट मिनिस ने कम से कम 30 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की थी। लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 43 हो गया था। संयुक्त राष्ट्र ने बहामास में तूफान से प्रभावित 70,000 लोगों को तत्काल मदद की जरूरत बताई है।