फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut Indira Gandhi News politics spark by giving statement, bjp alleges congress

Sanjay Raut ने 'डॉन करीम लाला से मिलती थीं इंदिरा' बयान पर दी सफाई, मचा सियासी घमासान

Thu, 16 Jan 2020 11:00 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Jan 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Raut Indira Gandhi News politics spark by giving statement, bjp alleges congress
संजय राउत-इंदिरा गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान और करीम लाला से मिलने का आरोप लगाया है। जिससे कि राजनीति गरमा गई है। हालांकि अपने बयान पर विवाद बढ़ने के बाद राउत ने सफाई दी है। उनका कहना है कि करीम लाला पठानों के नेता थे और कई राजनेता उनसे मिलने के लिए आते थे। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना नेता से अपना बयान वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन

संजय राउत ने क्या कहा

मुंबई में एक कार्यक्रम में अपनी पत्रकारिता के अनुभव साझा करते हुए राउत ने कहा कि साठ से अस्सी के दशक की शुरुआत तक मुंबई के अंडरवर्ल्ड में करीम लाला, मस्तान मिर्जा उर्फ हाजी मस्तान और वर्दराजन मुदालायर तीन डॉन हुआ करते थे। वे तय करते थे कि मुंबई पुलिस का कमिश्नर कौन होगा और कौन राज्य सचिवालय में बैठेगा। जब हाजी मस्तान मंत्रालय आता तो पूरा सचिवालय उसे देखने के लिए काम छोड़कर नीचे चला आता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधई करीम लाला से दक्षिणी मुंबई के पायधोनी में मुलाकात करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दाऊद से मुलाकात 

राउत ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मैंने 1993 मुंबई सीरियल धमाके में प्रमुख आरोपी दाऊद इब्राहिम से भी मुलाकात की थी और उसे लताड़ लगाई थी। हमने उस वक्त का अंडरवर्ल्ड देखा है। अब तो बस चिल्लर रह गया है। 

सियासी बवाल के बाद दी सफाई

इंदिरा गांधी को लेकर दिए बयान पर सफाई देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी का हमेशा सम्मान रहा है। जहां तक करीम लाला की बात है तो वो पठानों के नेता के तौर पर जाना जाता था। इसलिए उससे अन्य नेता मिला करते थे। उन्होंने कहा, 'मैंने इंदिरा गांधी, पंडित नेहरू, राजीव गांधी और गांधी परिवार के प्रति हमेशा सम्मान दिखाया है। विपक्ष में होने के बावजूद किसी ने ऐसा नहीं किया। जब भी लोगों ने इंदिरा गांधी को निशाना बनाया मैं उनके लिए खड़ा रहा। बहुत से राजनीतिक लोग करीम लाला से मिलने जाते थे। उस समय वक्त अलग था। वह पठान समुदाय का नेता था, वह अफगानिस्तान से आया था। इसलिए लोग पठान समुदाय की समस्याओं को लेकर उनसे मिलते थे।'

देवड़ा ने राउत से कहा- बयान वापस लें

कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कहा, 'इंदिरा जी एक सच्ची देशभक्त थीं जिन्होंने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया। कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष होने के नाते मैं मांग करता हूं कि संजय राउत जी अपने बयान को वापस लें। पूर्व प्रधानमंत्रियों की विरासत को लेकर बयान देने से पहले राजनेताओं को समय बरतना चाहिए।'

राउत के बयान पर कांग्रेस ने मांगा सबूत

संजय राउत के बयान पर कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता ने कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा, 'राउत ने जो कहा है, वह उसका सबूत दें। हम इस बयान को सही नहीं मानते।' बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई है।

भाजपा ने बताया कांग्रेस और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता

राउत के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा, 'संजय राउत ने जो कहा है यदि वह सही है तो इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्हें अपने दावे के सबूत पेश करने चाहिए और कांग्रेस को उनके इस बयान का खंडन करना चाहिए। कांग्रेस और अंडरवर्ल्ड का रिश्ता पुराना है।'

कौन था अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला

अंडरवर्लड डॉन करीम लाला का पूरा नाम अब्दुल करीम शेर खान था। उसका जन्म अफगानिस्तान में हुआ था। वह 1930 में मुंबई आया था। लाला साल 1960 से 1980 के बीच मुंबई में अंडरवर्ल्ड का एक बड़ा नाम बन गया था। वह देश की आर्थिक राजधानी में सोने, चांदी और हथियारों की तस्करी किया करता था।

कौन था अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान

हाजी मस्तान तमिलनाडु का रहने वाला था। वह आठ साल की उम्र में मुंबई आया था। उसने पहले साइकिल की दुकान खोली फिर 1944 में डॉक पर कुली बन गया। डॉक पर ही उसने तस्करी का काम शुरू किया। वह विदेशों से सोने के बिस्किट, फिलिप्स के ट्रांजिस्टर और ब्रांडेड घड़ियों की तस्करी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed