{"_id":"5e2016418ebc3e4b092ba521","slug":"raut-allege-indira-of-meeting-karim-lala-devendra-fadnavis-want-answer-from-sonia-rahul-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउत के बयान पर घिरी कांग्रेस, फडणवीस ने पूछा- क्या अंडरवर्ल्ड की मदद से जीतती थी कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राउत के बयान पर घिरी कांग्रेस, फडणवीस ने पूछा- क्या अंडरवर्ल्ड की मदद से जीतती थी कांग्रेस
Thu, 16 Jan 2020 01:31 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि संजय राउत ने बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कांग्रेस पर कई सवाल दागे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर इंदिरा मुंबई क्यों आती थीं? क्या अंडरवर्ल्ड के सहारे कांग्रेस चुनाव जीतती थी?
विज्ञापन
फडणवीस ने पूछा, 'क्या कांग्रेस को अंडरवर्ल्ड फंडिंग करती थी? क्या कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए डराने धमकाने की जरूरत पड़ती थी?' उन्होंने पूछा 'छोटा शकील, दाऊद इब्राहिम मुंबई का पुलिस कमिश्नर तय करते थे, मंत्रालय में कौन बैठेगा और कौन नहीं ये भी वही तय करते थे। तो किया राजनीति का अपराधीकरण की शुरुआत उनके कार्यकाल में हुई थी?'
विज्ञापन
फडणवीस का कहना है कि सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी को इन सभी सवालों के जवाब देने चाहिए। उन्होंने पूछा है कि इंदिरा गांधी जैसी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता पर इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद कांग्रेस नेता मौन क्यों हैं? क्या कांग्रेस ने मुंबई पर हमला करने वाले लोगों का साथ दिया? कांग्रेस इसपर आधाकारिक खुलासा क्यों नहीं करती?
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों को लोगों को जवाब देना चाहिए क्योंकि अपराधियों के साथ मिलकर मुंबई में हमले हुए थे। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा बदनाम करने वाली कोई बात नहीं है, कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए।'
Devendra Fadnavis, BJP: Senior leaders of Congress must answer the people, association with criminals because of whom attacks have happened in Mumbai, I think there is nothing more defaming than this, Congress must clarify. https://t.co/4X45RmimEj pic.twitter.com/WbSSb9KURN
— ANI (@ANI) January 16, 2020