फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Ratna Ratan Tata News: demand says appreciate sentiments on social media request campaigns to be discontinued

रतन टाटा को भारत रत्न देने की उठी मांग, उद्योगपति बोले- न चलाएं कोई अभियान

Sat, 06 Feb 2021 03:42 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sat, 06 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
Bharat Ratna Ratan Tata News:  demand says appreciate sentiments on social media request campaigns to be discontinued
रतन टाटा (फाइल फोटो) - फोटो : social media

भारतीय उद्योगपति, दानदाता और टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा को भारत रत्न दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर एक अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर अब उद्योगपति ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, मैं लोगों की भावनाओं की सराहना करता हूं, लेकिन ऐसे अभियानों को बंद कर दिया जाना चाहिए। बता दें कि ट्विटर पर एक तबका टाटा को भारत रत्न देने की पुरजोर मांग कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसके लिए बाकायदा एक अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इस अभियान को बंद करने की अपील करते हुए टाटा ने ट्वीट कर कहा, 'सोशल मीडिया पर लोगों के एक तबके द्वारा एक अवॉर्ड को लेकर व्यक्त की गई भावनाओं की मैं सराहना करता हूं, लेकिन मैं बेहद नम्रता के साथ अपील करता हूं कि ऐसे अभियान बंद कर दिए जाएं। मैं भारतीय होने और भारत की उन्नति व समृद्धि में योगदान कर पाने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग ट्विटर पर तब शुरू हुई जब मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) डॉ. विवेक बिंद्रा ने रतन टाटा को भारत रत्न दिए जाने की मांग से संबंधित ट्वीट किया था। डॉ. बिंद्रा ने अपने ट्वीट में कहा था, रतन टाटा का मानना है कि आज के उद्यमियों की पीढ़ी भारत को अगले स्तर पर ले जा सकती है। भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को हम भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हैं। हमारी इस मुहिम से जुड़िए और इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा रीट्वीट कीजिए। इसके बाद ट्विटर पर Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया था।

यह भी पढ़ें: क्या है भारत रत्न, किन्हें मिलता है यह सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed