फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rapid railway service started to promote small industry

छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की तीव्र सेवा शुरू

Tue, 14 Jul 2020 05:42 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 14 Jul 2020 05:42 AM IST
विज्ञापन
Rapid railway service started to promote small industry
रैपिड रेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छोटे उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने तीव्र सेवा शुरू की है। इस योजना के तहत कम लदान वाली मालगाड़ी भी समय-सारणी के अनुसार चलेगी। इससे उत्तर रेलवे के अधीन आने वाले जम्मू-कश्मीर से लखनऊ तक के रेल ट्रैक पर मालगाड़ी तेज गति से चलेगी। इसके लिए रेलवे ने एक्सक्लूसिव बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट भी सभी रेल मंडलों में बनाई हैं, ताकि लघु, कुटीर एवं मध्यम उपक्रम वाले व्यापारी इस योजना से जुड़ सकें।

विज्ञापन


वैश्विक लॉजिस्टिक्स के लगातार बदलते स्वरूप को ध्यान में रख रेलवे भी व्यवसाय के क्षेत्र में खुद को मजबूत कर रहा है। उत्तर एवं उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि गैरपारंपरिक कार्गो में रेल परिवहन की हिस्सेदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। तीव्र सेवा (समयबद्ध, उपयुक्त और आर्थिक रूप से व्यवहार्य रेलवे सेवाएं) अब छोटे व्यापारियों को दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसका फायदा यह होगा कि ग्राहक उपभोक्ताओं तक अपना माल पहुंचाने के लिए वैगन के आधार पर बुकिंग कर सकेंगे। खासियत यह होगी छोटे उद्योगों और इकाइयों के लिए समय-सारणी से चलने वाली सस्ती मालगाड़ी मिल जाएगी। अब तक बड़े लदान वाली मालगाड़ी ही समय-सारणी से चलाई जाती थी। मुख्यालय स्तर के साथ ही उत्तर रेलवे ने दिल्ली, अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद और फिरोजपुर रेल मंडल में एक्सक्लूसिव बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट्स बनाई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये इकाइयां विभिन्न उद्योगों और व्यापारिक संस्थाओं के साथ बातचीत करके उन्हें उनके माल की रेल द्वारा ढुलाई के लिए सुविधा का प्रस्ताव देंगी। पूरी गाड़ी के लदान की अनिवार्यता को कम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed