{"_id":"60bc169654cd054d5814623d","slug":"ranjit-singh-disale-appointed-as-educational-advisor-of-world-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिक्षक दिसाले ने फिर बढ़ाया देश का मान, विश्व बैंक के शैक्षिक सलाहकार बने","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शिक्षक दिसाले ने फिर बढ़ाया देश का मान, विश्व बैंक के शैक्षिक सलाहकार बने
Sun, 06 Jun 2021 05:58 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, औरंगाबाद।
एजेंसी, औरंगाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 05:58 AM IST
सार
विश्व बैंक ने 2020 का 10 लाख डॉलर के ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार के लिए चुने जाने से सुर्खियों में आए महाराष्ट्र रंजीत सिंह दिसाले को अपना शैक्षिक सलाहकार बनाया है।
विज्ञापन
रणजीत सिंह डिसेले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2020 का सात करोड़ का ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार जीतकर सुर्खियों में आए महाराष्ट्र के एक प्राथमिक स्कूल के शिक्षक रंजीत सिंह दिसाले ने फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्हें विश्व बैंक के अंतरराष्ट्रीय परामर्श बोर्ड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
दिसाले को जून, 2021 से जून, 2024 के लिए विश्व बैंक का शैक्षिक सलाहकार बनाया गया है। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के परीतेवाडी के दिसाले 11 अन्य लोगों के साथ विश्वबैंक के हाल ही में शुरू किए गए ‘ग्लोबल कोच’ कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय तकनीकी परामर्श बोर्ड से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
दिसाले को लड़कियों की शिक्षा और क्यूआर कोड आधारित किताबों के अभियान को बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल टीचर अवॉर्ड से नवाजा गया था। 2009 में उन्होंने मवेशियों वाले बाडे़ को स्कूल में बदलकर शिक्षण कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
स्कूल में लड़कियों को कन्नड़ में शिक्षा देने के लिए दिसाले ने पहले यह भाषा सीखी। इसके बाद कन्नड़ भाषा में पुस्तकों का अनुवाद किया। दिसाले के स्कूल में अब छात्र की उपस्थिति 100 प्रतिशत है।