फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ranjit Savarkar, grandson of Veer Savarkar: Case must be filed against several people

वीर सावरकर के पोते ने कहा, उद्धव ठाकरे के पास एक मिनट का समय भी नहीं है

Fri, 03 Jan 2020 10:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 03 Jan 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Ranjit Savarkar, grandson of Veer Savarkar: Case must be filed against several people
रंजीत सावरकर - फोटो : ANI

वीर सावरकर पर कांग्रेस सेवादल की किताब पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। उनके पोते रंजीत सावरकर ने कहा कि इस मामले में कई लोगों पर मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावरकर पर अभद्र टिप्पणी के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस सेवा दल सहित कई नेताओं पर केस दर्ज किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर भी सवाल उठाए। रंजीत ने कहा कि मैंने उनसे मुलाकात के लिए कई बार निवेदन किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। उनके पास सावरकर जी के सम्मान में मुझसे एक मिनट भी बात करने का समय नहीं है। मैं बहुत निराश हूं, यह सावरकर जी का अपमान है। 



सेवा दल की किताब पर संग्राम

बता दें कि कांग्रेस के प्रमुख संगठन सेवा दल की किताब में वीर सावरकर पर किए दावे पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। महाराष्ट्र में सहयोगी शिवसेना और भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शिवसेना ने कहा कि सावरकर पर सवाल उठाना दिखाता है कि कांग्रेस के दिमाग में ‘गंदगी’ भरी है। वहीं, भाजपा ने सेवा दल की हिंदुत्व विचारधारा पर टिप्पणी को अपमानजनक करार देते हुए माफी मांगने की मांग की है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, सावरकर महान थे और महान रहेंगे। जो लोग उनकी देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं, उनके दिमाग में गंदगी भरी है। वहीं, भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा, दुनिया कांग्रेस नेताओं के कई रिश्तों के बारे में जानती हैं, लेकिन वह किसी पर कीचड़ उछालना नहीं चाहते। कांग्रेस में किसी ने भी सावरकर की तरह प्रताड़ना नहीं झेली। हिंदुत्व विचारधारा का अपमान करने के लिए कांग्रेस और कितना नीचे गिरेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed